For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019: विंडीज को लेकर वायरल हो रही है सचिन तेंदुलकर की यह 'भविष्यवाणी'

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में अब तक हुए मुकाबलों में 'अंडरडॉग' कही जाने वाली टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश ने पहले दक्षिण अफ्रीका को हराया उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार रात उन्होंने एक शानदार मैच खेला। बड़ी टीमें वर्ल्ड कप में औसत प्रदर्शन कर पा रही हैं वहीं डार्क हॉर्स या छुपा रूस्तम जैसे टैग से नवाजी जा रही टीमों ने जी-जान से मैच खेला है और वो अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्रबल दावेदारों की सूची में शामिल होती जा रही हैं।

सचिन की भविष्यवाणी-

सचिन की भविष्यवाणी-

पाकिस्तान ने जिस तरह वर्ल्ड कप के फर्म फेवरेट कहे जाने वाली टीम इंग्लैंड को तीन साल बाद उनके घर में हराया उसकी तारीफ पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रशंसकों ने की है। हाल में वर्ल्ड कप 2019 से जुड़े सचिन तेंदुलकर जो आम तौर पर किसी भविष्यवाणी या राय देने से बचते हैं उन्होंने विंडीज टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है जिससे हर कोई जैसे हैरान सा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों टीम वर्ल्ड कप 2019 की लाइव कमेंट्री टीम से जुड़े हैं और मैच के दौरान अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देखे जाते हैं।

वेस्टइंडीज के लिए सचिन का ट्वीट-

तेंदुलकर ने विंडीज के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि "विंडीज (वेस्टइंडीज) की टीम आक्रामक गेंदबाजी कर रही है और टेस्ट मैच की तरह गेंदबाजी में लाइन-लेंथ का ध्यान दे रही हैं। इस टीम ने शॉर्ट पिच गेंदबाजी का बखूबी इस्तेमाल किया है और अगर उन्होंने यह फॉर्मूला अपनाए रखा तो वह टॉप-4 में भी शामिल हो सकते हैं।" सचिन ने विंडीज क्रिकेट बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को मेंशन करते हुए लिखा है कि "बेहतर खेलना क्रिकेट के लिए बढ़िया है।" तेंदुलकर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

भारत को भी मैच से पहले दे चुके हैं सलाह-

भारत को भी मैच से पहले दे चुके हैं सलाह-

आपको बता दें दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के बीच 5 जून को हुए मुकाबले में भी सचिन ने प्रोटियाज की पारी समाप्त होने के बाद मिड मैच सेशन में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए टेस्ट मैच की तरह आराम से समय लेकर खेलने की सलाह दी थी और कहा था कि "रोहित और धवन को बड़े स्कोर नहीं होने की स्थिति में आराम से खेलना चाहिए, थोड़ा समय लेना चाहिए और कंडीशन के हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए।" रोहित शर्मा ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

VIDEO: होटल के बेडरूम से हो रही थी INDVsSA मैच की लाइव कमेंट्री, इस दिग्गज ने खोला राज

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 19:55 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+