VIDEO : कोहली ने बताया उन्होंने स्टीव स्मिथ से क्यों मांगी माफी, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने विश्व कप में हुआ अपना दूसरा मैच जीतकर अपने विश्व विजेता बनने के अभियान को और तेज कर दिया है। भारत ने जोशीली कंगारू टीम को 36 रनों से मात देकर यह मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में धवन के शतक के अलावा कोहली के बल्ले से भी 82 रन निकले लेकिन भारतीय कप्तान इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा खेल भावना के कारण अधिक याद किए जा रहे हैं। दरअसल, स्टीव स्मिथ जब बाउंड्री पर खड़े थे तो भारतीय फैंस उनके खिलाफ धोखेबाज-धोखेबाज कहकर नारेबाजी करने लगे कि तभी बल्लेबाजी कर रहे कोहली दर्शकों को लताड़ लगाते नजर आए।

यूं ही नहीं हैं कोहली 'किंग'
कोहली ने स्मिथ का बचाव किया और उन्होंने भारतीय दर्शकों से ऐसा नहीं करने का मैदान से ही इशारा किया। कोहली ने दर्शकों से अनुरोध किया कि वो हूटिंग करने की बजाय स्मिथ के लिए तालियां बजाएं। वहीं कप्तान कोहली के इस व्यवहार से स्टीव स्मिथ काफी खुश हुए और उन्होंने कोहली के पास आकर उनकी पीठ थपथपाई। यह सारी घटना उस समय घटी जब हार्दिक पंड्या के आउट होकर बाहर जाने के दौरान स्मिथ जब थर्ड मैन पर फिल्डिंग के लिए गए थे। कप्तान कोहली ने बाद में कॉन्फ्रेंस में दर्शकों की तरफ से माफी भी मांगी।
|
इसलिए माफी थी कप्तान ने माफी-
बाद में कोहली ने स्मिथ से माफी मांगने के कारणों का खुलासा भी किया। मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने बताया, 'अगर मैं इस स्थिति में होता जिस स्थिति में स्मिथ रहे हैं और मैं उनकी तरह माफी भी मांग चुका होता, साथ ही गलती को स्वीकार भी कर चुका होता और उसके बाद वापसी करने भी मुझे इस तरह से हूटिंग का सामना करना पड़ता तो मैं भी इसको पसंद नहीं करूंगा।'
धवन के चोटिल होने से इस खिलाड़ी की लगी 'लॉटरी', जल्द जाएंगे इंग्लैंड

कोहली ने पेश किया अच्छा उदारहण-
इस दौरान भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि क्योंकि स्मिथ का मजाक उड़ाने वाले भारतीय दर्शक थे तो उनके बदले में मैंने स्मिथ से माफी मांगी। कोहली ने बताया कि वे नहीं चाहते थे कि कोई गलत उदारहण पेश किया जाए। कप्तान कोहली के इस व्यवहार को देखकर खासकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आईसीसी ने भी खुद यह वीडियो ट्वीट करके कोहली की प्रशंसा की है। गाैर हो कि पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने मिलकर गेंद से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छिन गई थी। इस मामले में डेविड वाॅर्नर को भी स्मिथ के साथ 1 साल के लिए बैन कर दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
