CWG 2014: मंगल ही मंगल, कुश्ती में भारत को तीन गोल्ड
मंगल ही मंगल, कुश्ती में भारत को तीन गोल्ड
कुश्ती में दूसरा गोल्ड जीता भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने, जिन्होंने 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग का स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। स्कॉटिश एग्जिबिशन कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसईसीसी) में हुए स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में विनेश ने इंग्लैंड की याना रैटिगन को हराया।
लेकिन इन दोनों गोल्ड की जीत को जश्न मे बदला ओलम्पिक पदक और विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने , जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी कमर अब्बास को एकतरफा मुकाबले में मात देकर भारत को दिन का तीसरा स्वर्ण दिला दिया।
Medal winners at XX CW Games Jitu Rai, Gurpal Singh, Gagan Narang & Vikas Thakur have been congratulated by #Presidentmukherjee
— President of India (@RashtrapatiBhvn) July 29, 2014 आपको बता दे कि राष्ट्रमंडल खेलों में सुशील कुमार का यह छठा स्वर्ण पदक है। ऱाष्ट्रमंडल खेलों में पहलवानों के इस शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सबकी तारीफ करते हुए जीत की बधाई दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
