For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान पर वापस लौटेगी दक्षिण अफ्रीका की स्टेन गन, कोहली नहीं इस बल्लेबाज को बताया टेस्ट का किंग

नई दिल्ली। चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम से बाहर हो गए तेज गेंदबाज डेल स्टेन एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। डेल स्टेन इस साल होने वाली बिग बैश लीग में मेल्बर्न स्टार्स की ओर से खेलेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 लीग में छह मैच खेलेंगे। स्टेन ने इस साल अगस्त में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। स्टेन पहली बार बीबीएल में खेलेंगे। इससे पहले, एबी डिविलियर्स और क्रिस मोरिस इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए डेल स्टेन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी में निरंतरता के लिए काफी तारीफ की है।

आईसीसी से बात करते हुए स्टेन ने कहा, 'स्टीव के पास जो तकनीक है, जो उन्होंने विकसित की है, उससे वे गेंदबाजों को बाएं, दाएं और मध्य में आकर असमंजस में डाल रहे हैं।'

और पढ़ें: World Boxing Championships के सेमीफाइनल में पहुंचे 4 भारतीय बॉक्सर, मैरी कॉम रचेंगी इतिहास

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी आंखे बेहतरीन काम करती हैं। उनकी तकनीक अलग और मुश्किल है जो उनके लिए अच्छी तरह काम कर रही है।'

गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग विवाद के चलते स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था जिसके बाद वापसी करते हुए स्मिथ ने एशेज सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और 110.57 की औसत से 774 रन जोड़े। इसके साथ ही टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहलो को पीछे धकेलते हुए वापस नंबर-1 रैकिंग पर कब्जा जमाया।

एक ओर जहां स्मिथ ने एशेज में दमदार प्रदर्शन किया था वहीं उनके ही साथ एक साल के लिए प्रतिबंधित किए गए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एशेज में खराब फॉर्म में थे। स्टेन ने वॉर्नर का भी बचाव भी किया।

और पढ़ें: पाकिस्तानी फैन ने विराट से की ऐसी गुजारिश सोशल मीडिया हुआ दीवाना

स्टेन ने कहा, 'मैंने जितने भी बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी की है उनमें वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पहली गेंद और टेस्ट में पहले दिन से आप पर दबाव डालते हैं। विश्व स्तर के खिलाड़ी रातों-रात खराब नहीं बनते, खासकर एक खराब दौरे से भी नहीं। वह फॉर्म में आ जाएंगे। मैं उन्हें टीम से बाहर नहीं करूंगा।।'

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक 439 विकेट लिए हैं। लगातार चोटिल होने के कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वनडे और टी-20 के लिए वह उपलब्ध हैं।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 22:02 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+