For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद सिराज के मुरीद हुए डेनियल विटोरी, बताया क्या है गेंदबाज की खासियत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उसके बाद जब भी उन्हें टेस्ट टीम के साथ खेलने का मौका मिला तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों तरफ से सुर्खियां बटोरने का काम किया है। हालांकि, वह चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने मैच में उनके प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सिराज ने दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए पहली पारी में न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ाती हुई दिखी और पूरी टीम महज 62 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके प्रदर्शन के लिए कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी एक क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए सिराज की जमकर तारीफ की। सिराज की खासियत बताते हुए विटोरी ने कहा, 'सिराज बहुत खास हैं। हर बार जब वह टेस्ट मैच में आते हैं तो कुछ न कुछ नया होता है। कोहली कुछ ऊर्जा लाने उनके पास जाते हैं और उनकी गति वही रहती है। वह तेज भागता है और एक तेज गेंदबाज के तौर पर वह वह सब कुछ करता है जो आप उससे करवाना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने माना- अश्विन को माैका मिलना मुश्किल, नहीं कह सकते कि विराट क्या चाहता है

भारतीय क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भिड़ती हुई नजर आएगी। भारत के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के बारे में बात करते हुए विटोरी ने कहा कि ईशांत शर्मा से पहले सिराज को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''यह ईशांत को कम आंकने के बारे में नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि अब सिराज जैसे खिलाड़ी के लिए साउथ अफ्रीका के हालात में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को कुछ देने का सही समय है।" बता दें कि भारत ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराकर सीरीज 1-0 से जीत ली थी। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। साउथ अफ्रीका की स्थिति तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। ऐसे में इस दौरे के लिए मोहम्मद सिराज फायदेमंद हो सकते हैं।

Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 13:02 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+