For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली को शादी के लिए प्रपोज करने वाली डेनियल की एक और 'डिमांड'

बंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जहां राजस्थान ने कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को 19 रनों से हरा दिया। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी का फैसला किया। आरसीबी टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। राजस्थान रॉयल्स बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने संजू सैमसन की नाबाद 45 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। RCB की टीम राजस्थान के खिलाफ 'ग्रीन इनिशिएटिव' के तहत हरी जर्सी में दिखी।

यह देखकर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल ने हरे रंग की जर्सी की मांग कर दी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि मुझे हरे रंग में आरसीबी का टॉप चाहिए। हाल ही में इंग्‍लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, तब डेनियल ने कहा था कि वह आरसीबी का समर्थन करेंगी और उन्‍हें ट्रॉफी जीतते देखना चाहती हैं।

IPL में RCB ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती है क्योंकि RCB पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस कलर की जर्सी पहनती है। यही वजह है कि टीम पेड़ और पर्यावरण का प्रतीक ग्रीन कलर पहनकर मैदान पर खेलने उतरती है। फैंस से पेड़ लगाने की अपील भी खिलाड़ी करते हैं। टॉस के वक्त RCB के कप्तान कोहली ने RR के कप्तान अंजिक्य रहाणे को पौधा भी भेंट किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के करोड़ों में फैंस हैं। ऐसे ही महिला इंग्लैंड क्रिकेट टीम की डेनियल वेट कोहली की काफी बड़ी प्रशंसक हैं। डेनियल ने विराट कोहली को ट्विटर पर शादी के लिए प्रपोज भी किया था, जिसके बाद भारत में उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। वो अक्सर कोहली को लेकर कुछ ना कुछ बयान देते रहती हैं। विराट कोहली ने पहले डेनियल को एक बैट गिफ्ट किया था, डेनियल वेट ने उसी बल्ले से टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें: देखें वीडियो, होटल में काम करने वाले बच्चों संग 'सचिन' ने खेला क्रिकेट

Story first published: Tuesday, April 17, 2018, 16:50 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+