For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अख्तर के खुलासे के बाद कनेरिया ने कहा- मैं बताऊंगा मुझसे भेदभाव करने वाले खिलाड़ियों के नाम

नई दिल्ली: पाकिस्तानी क्रिकेट की मानसिकता का काला सच उजागर करने के बाद शोएब अख्तर इस समय चर्चा में हैं। उन्होंने एक चैट शो में बेबाकी से यह बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्यों ने दानिश कनेरिया के साथ केवल इसलिए बुरा बर्ताव किया क्योंकि वह हिंदू थे। अख्तर ने यह भी बताया है कि किस तरह से केवल दानिश के धर्म के चलते कभी भी टीम के साथियों ने उनके प्रदर्शन को वह श्रेय नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।

अख्तर के खुलासे के बाद कनेरिया को मिली हिम्मत

अख्तर के खुलासे के बाद कनेरिया को मिली हिम्मत

अख्तर ने इसके लिए 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज का भी हवाला दिया जिसमें टॉप ऑर्डर के विकेट दानिश कनेरिया ने लिए थे लेकिन सीरीज जीत का श्रेय अख्तर को दिया गया। अब अख्तर के सनसनीखेज खुलासे के बाद ऐसा लगता है दानिश कनेरिया भी इस मामले पर बोलने के लिए तैयार हैं।

कनेरिया ने दी ये प्रतिक्रिया-

कनेरिया ने दी ये प्रतिक्रिया-

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कनेरिया ने एएनआई से बात करते हुए अख्तर की बातों की सच्चाई की पुष्टी की है। अख्तर ने खुलासे में एक खुलासा यह भी किया था कि किस तरह से दानिश के साथ टीम के साथी एक ही मेज पर खाना खाने से कतराते थे। दानिश ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "उन्होंने (शोएब अख्तर) सच बोला है। मैं उन सब खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करूंगा जो मुझसे हिंदु होने के कारण बात तक करना पसंद नहीं करते थे। अभी तक मुझसे इन बातों का खुलासा करने का साहस नहीं था लेकिन अब मैं इस बारे में बात करूंगा।"

हिंदु होने के कारण दानिश कनेरिया के साथ पाक खिलाड़ियों ने किया बुरा बर्ताव: शोएब अख्तर

शानदार गेंदबाज थे कनेरिया

शानदार गेंदबाज थे कनेरिया

दानिश कनेरिया को अपने दौर का एक आला लेग स्पिनर माना जाता था जिसके पास टर्न के साथ-साथ सभी तरह की विविधताएं मौजूद थी। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्टों में 261 विकेट लिए थे। वे पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं, केवल तेज गेंदबाज वसीम अकरम, वकार यूनुस और इमरान खान ही उनसे आगे हैं।

बाद में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोपों के बाद, कनेरिया पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया, जिससे उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत दानिश के मैचों में खेलने पर रोक लगा दी। बाद में दानिश ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर की, लेकिन इसे जुलाई 2013 में खारिज कर दिया गया। इस दौरान दानिश ने दबी जुबान में स्वीकार किया था कि उनके धर्म की वजह से पीसीबी के अधिकारियों से उनको फिक्सिंग मामले में पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 8:50 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+