हांग कांग ओपन के र्क्वाटर फाइनल में पहुंचीं शटलर क्वीन सायना नेहवाल
नई दिल्ली। भारत की शटलर क्वीन सायना नेहवाल हांग-कांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना ने जापान की खिलाड़ी सायको साटो को 21-18, 9-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
हालांकि सायना को मैच जीतने के लिए 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त साटो से तीन गेम तक कठिन संघर्ष करना पड़ा। सायना अब क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल और हांगकांग की च्यूंग नगान यी के बीच विजेता से भिड़ेंगी।
आलोचकों के मुंह बंद
आपको बता दें कि घुटने की सर्जरी के बाद सायना नेहवाल का ये मेजर टूर्नामेंट हैं। 29 साल की शटलर क्वीन पिछले काफी वक्त से खराब फार्म और चोटों से गुजर रही थी लेकिन जिस तरह से उन्होंने ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने खेल का जौहर दिखाया है उससे उनके आलोचकों के मुंह बंद हो गए हैं।
रियो ओलंपिक से खाली हाथ लौटीं सायना को वहां से लौटते ही सर्जरी करानी पड़ी थी। सायना ने अपने चोट के ही कारण कहा था कि कभी-कभी उन्हें भी लगता है कि वो ज्यादा लंबा नहीं खेल नहीं पाएंगी जिसके बाद इस अफवाह ने जोर पकड़ लिया था कि सायना नेहवाल अब संन्यास के बारे में सोच रही हैं, जिसका बाद में उनके कोच विमल कुमार ने जोरदार खंडन किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
