सनराइजर्स टीम के पूर्व साथी से बातचीत के बाद डैरेन सैमी ने वापस ली माफी की मांग
नई दिल्ली: हाल में ही डैरैन सैमी अपने साथ हुए नस्लीय बर्ताव का आरोप लगाकर सुर्खियों में छाए हुए थे। उन्होंने दावा किया था कि आईपीएल में उनके सनराइजर्स हैदराबाद के दिनों के दौरान उनके टीम साथियों द्वारा कालू कहकर बुलाया जाता था लेकिन तब उनको इस शब्द का मतलब नहीं पता था और जब उनको इस शब्द का असली मतलब पता लगा तो वो काफी दुखी हैं, गुस्सा हैं और माफी की मांग करते हैं।
लेकिन अब लगता है कि सैमी के साथ यह मामला सुलझ चुका है। सैमी ने खुद ही दावा किया है कि अब माफी की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनके टीम के साथी तो उनको प्यार से कालू कहते थे।

सैमी ने कहा- उनको प्यार से कालू कहा जाता था
सैमी ने यह बात तब कही जब उन्होंने बताया कि उनकी अभी सनराइजर्स हैदराबाद के टीम साथी के साथ दिलचस्प बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि उनको प्यार से कालू कहकर बुलाया जाता था। इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।
घर का भेदी लंका ढाए- 72 साल पहले जब एक ऑस्ट्रेलियन ने करवाया था ब्रैडमैन को OUT

मेरी एक साथी के साथ बातचीत हुई है-
सैमी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और कहा- मुझे यहां कहते हुए खुशी हो रही है कि मेरी एक साथी के साथ वास्तव में दिलचस्प बातचीत हुई है और हम नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाए इस पर फोकस करते हैं कि इस माहौल का इस्तेमाल एक दूसरे को शिक्षित करने के लिए कैसे किया जाए। मेरे भाई ने मुझे भरोसा दिलाया है वह प्यार के जरिए संचालित होता था (मुझे प्यार से संबोधित किया जाता था) और मुझे उस पर विश्वास है।
|
माफी की मांग वापस ली-
सैमी ने बाद में ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा है कि वे माफी मंगवाने में अब यकीन नहीं रखते हैं और उनको ऐसा ये मांग नहीं रखनी चाहिए थी। उन्होने कहा, 'मेरी टीम के साथियों ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है और मुझे इसका अहसास हुआ है कि मेरी टीम के साथियों को मेरा माफी मांगने के लिए कहना आहत कर सकता है।'
यहां आपको बता दें कि सैमी ने अपने इस पूर्व साथी का नाम गोपनीय रखा है हालांकि वे बता चुके हैं कि उन्होंने टॉम मूडी से इस बारे में बात की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
