
खेली इतने रनों की पारी
जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी डैरेन स्टीवंस की, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है। इंग्लैंड में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट में केंट की टीम से खेलते हुए हेडिंग्ले मैदान में यॉर्कशायर के खिलाफ डैरेन ने 225 गेंदों में 235 रनों की पारी खेली, जिसमें 28 चाैके और 9 छक्के शामिल रहे। जिसके चलते 43 साल की उम्र में वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। '
भद्दी तकनीक या खूबसूरत शॉट्स', जोंटी रोड्स ने बताया कोहली और स्मिथ में कौन है बेस्ट

7वें नंबर पर आए थे खेलने
डैरेन के बल्ले से यह पारी उस समय निकली जब उनकी टीम के 39 रनों पर 5 विकेट गिर गए थे। तब डैरेन ने सातवें नंबर पर आते हुए तेज खेलना शुरू किया और टीम को बड़े स्कोर की ओर खींचा। डैरेन को 75वें ओवर के दौरान एजाज पटेल ने आउट किया। डैरेन ने अगले हफ्ते हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मैच के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बनाया था लेकिन इस दोहरे शतक ने अब उनकी सोच को बदल दिया है।

बड़ी साझेदारी भी बनाई
डैरेन ना सिर्फ 43 की उम्र में बड़ी पारी खेली, बल्कि बड़ी साझेदारी करते हुए नया रिकाॅर्ड भी बनाया। उन्होंने सैम बिलिंग्स के साथ 346 रनों की साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। ये साझेदारी काउंटी चैम्पियनशिप के इस सत्र की सबसे लंबी साझेदारी थी। बिलिंग्स ने 138 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत केंट ने 8 विकेट खोकर 482 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।


Click it and Unblock the Notifications
