
रोहित, कोहली और रैना के साथ टॉप ऑर्डर
अक्सर देखा गया है कि जो अपने सपनों की टीम चुनता है उसमें खुद को जगह मुश्किल ही देता है लेकिन वार्नर ने ऐसा करने से कोई गुरेज नहीं किया है। उनको खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले जगह दी है। देखा जाए तो यह सही भी है क्योंकि वार्नर किसी भी आईपीएल टीम के बेस्ट ओपनर होने का दम रखते हैं।
भारतीय अंपायर कर रहे हैं BCCI से रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की अपील
क्रिकबज के लिए कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक साक्षात्कार में, वार्नर ने खुद को और रोहित को लाइन-अप के सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना। इसके बाद कोहली नंबर 3 पर आते हैं जबकि CSK के दिग्गज सुरेश रैना को नंबर 4 की पोजिशन पर ला खड़ा किया है।

वार्नर की टीम का मीडिल ऑर्डर-
हार्दिक पांड्या और ग्लेन मैक्सवेल पर नंबर 5 और नंबर 6 पर बड़े हिट लगाने की जिम्मेदारी है। सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी नंबर 7 पर आते हैं और टीम के विकेटकीपर भी हैं।
वार्नर के ऑस्ट्रेलिया टीम के साथी मिशेल स्टार्क नं 8 पर आते हैं जबकि एमआई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी नंबर है। वार्नर ने इसके बाद आशीष नेहरा को नंबर 10 पर चुना और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बीच नंबर 11 के लिए जद्दोजहद की है।

कोहली के साथ समानता पर भी बात की-
वार्नर ने शो में कोहली के साथ साझा की जाने वाली समानताओं के बारे में भी बताया। वार्नर ने कहा, "मैं स्पष्ट रूप से विराट के लिए बात नहीं कर सकता, लेकिन हममे एक चीज समान है, जब हम जाते हैं (बीच में) हमें लोगों को गलत साबित करने की जरूरत है, किसी को गलत साबित करने की जरूरत है," वार्नर ने इशारा किया कि कोहली और उन पर हमेशा प्रदर्शन करना वर्ना आलोचना सहने का दबाव रहेगा।
हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया को बताया सबसे बुरी हारने वाली टीम, बोले- 'मैक्ग्रा रोना बंद करो'
वार्नर ने आगे कहा, "यदि आप उस प्रतियोगिता में हैं, और यदि मैं उदाहरण के लिए उसके पास जा रहा हूं, तो आप सोच रहे हैं, 'ठीक है, मैं उससे अधिक रन बनाने जा रहा हूं, मैं उस पर एक तेज सिंगल लेने जा रहा हूं '।
"आप उस व्यक्ति को उस खेल में बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह वह जुनून है जहां से जुनून आता है, "उन्होंने कहा।


Click it and Unblock the Notifications
