For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया को बताया सबसे बुरी हारने वाली टीम, बोले- 'मैक्ग्रा रोना बंद करो'

नई दिल्ली: भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ अपनी प्रतिद्वंदता को याद किया है और कंगारूओं को बहुत बुरी हारने वाली टीम बताया है। एक मैच में हरभजन ने 13 विकेट लिए और भारत को 2001 में ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया पर एक शानदार जीत हासिल करने में मदद करने के लिए एक हैट्रिक भी ली। यह मुकाबला बाद में अंपायरिंग के मानकों की जांच के लिए भी जाना गया था।

भज्जी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया सबसे बुरी हारने वाली टीम

भज्जी ने कहा- ऑस्ट्रेलिया सबसे बुरी हारने वाली टीम

हैट्रिक के दौरान हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को आउट किया था जो विशेष रूप से विवादास्पद बताया गया, जिसमें पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने एलबीडब्ल्यू के फैसले को 'अब तक का सबसे खराब' बताया। हरभजन ने टेस्ट के दौरान अंपायरिंग को लेकर ताजा गुस्से का जवाब देते हुए रवि अश्विन के इंस्टाग्राम लाइव शो पर कहा, "ऑस्ट्रलियाई टीम ने बहुत सारे महान खिलाड़ियों का उत्पादन किया लेकिन वे बहुत खराब हारने वाली टीम हैं।

5 बडे़ क्रिकेटर जिनके दिमाग में आया सुसाइड करने का ख्याल, 3 भारतीय शामिल

मार्क वॉ ने हाल ही मैं निकाली थी ठीस-

मार्क वॉ ने हाल ही मैं निकाली थी ठीस-

बता दें कि मार्क वॉ को उस मुकाबले में कंगारूओं की हार अभी तक चुभती है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कहा था- मैंने बहुत ही सारे खराब फैसले देखे हैं लेकिन गिलक्रिस्ट को आउट देना उनमें सबसे बुरा है।

मार्क वॉ ने विजडन इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर भज्जी की हैट्रिक वीडियो पोस्ट देखने के बाद यह बात कही थी। हरभजन ने 417 टेस्ट विकेट के साथ अपने करियर का समापन किया।

कंगारू कभी हार से खुश नहीं होते-

कंगारू कभी हार से खुश नहीं होते-

हरभजन ने आगे बात करते हुए कहा, "जब उस स्थिति से एक मैच हारने की बात आती है ... वे एक समय शानदार स्थिति में थे, तो इसने उन्हें एक मुश्किल समय दिया होगा। ऑस्ट्रेलियाई ऐसे ही हैं। जब वे गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें लगता है कि सब आउट हैं। जब वे दूसरे की बॉलिंग का सामना कर रहे होते हैं, तो उन्हें लगता है कि वे आउट नहीं हैं। वे ज्यादातर फैसले के बारे में वास्तव में खुश नहीं थे। '

ग्लेन मैक्ग्रा को कहा- रोने बंद करो

ग्लेन मैक्ग्रा को कहा- रोने बंद करो

हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा और गिलक्रिस्ट को भी अपने आउट होने के बाद दी गई प्रतिक्रिया के चलते निशाने पर लिया। इन दोनों ने उस समय और हाल ही में सोशल मीडिया पर भी उसका अफसोस प्रकट किया है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर मुझे लगता है कि अब ... DRS होता, यह स्टंप्स को निश्चित रूप से हिट करता। लेकिन मैकग्राथ नहीं मानते हैं। ये चीजें मैदान पर होती हैं। हमें एक खिलाड़ी के रूप में इसे स्वीकार करना होगा। हमें इसके बारे में रोते रहने की आवश्यकता नहीं है।

"हम अब कुछ लोगों को ट्विटर पर कहते हैं कि गिलक्रिस्ट आउट नहीं थे। तो क्या हुआ अगर वह आउट नहीं थे? मैंने उन्हें कितनी बार आउट किया है? अगर पहली गेंद नहीं, तो मैं दूसरी गेंद पर उन्हें आउट कर सकता था। '

Story first published: Thursday, May 7, 2020, 8:32 [IST]
Other articles published on May 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+