For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वार्नर ने ठोका धमाकेदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

दुबई : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप वन मुकाबले में वीरवार को ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर डेविड वार्नर के धमाकेदार अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका से मिले 155 रनों के लक्ष्य को कंगारू टीम ने 17 ओवर में हासिल कर लिया। वार्नर लंबे समय बाद रंग में दिखे और उन्होंने 42 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके शामिल रहे। उनके अलावा ओपनिंग करने आए कप्तान आरोन फिंच ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए। ग्लेम मैक्सवेल 5 रन बना सके। स्टीव स्मिथ 28 और मार्कस स्टोइनिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए दुशमंथा चमीरा और दसुन शंनाका ने 1-1 विकेट लिया। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत रही।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीता और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। श्रीलंका ने पहला विकेट 15 के स्कोर पर पथुम निशंका के रूप में खोया। वह 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुशल परेरा और असलंका ने पारी को संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 78 तक पहुंचा दिया था, लेकिन 10वें ओवर की चाैथी गेंद पर एडम जांपा ने असलंका को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। असलंका ने 35 रन बनाए। 11वें ओवर में कुशल परेरा भी 35 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो बैठे। 12वें ओवर में जांपा ने अविशंका को चलता किया जो 4 रन ही बना सके।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई इन तीन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, हार्दिक पांड्या होंगे बाहर

श्रीलंका को 5वां झटका हसरंगा के रूप में लगा जो टीम के 94 स्कोर पर स्टार्क का शिकार बने। हसरंगा ने भी 4 रन बनाए। हालांकि बी राजपासका अंत तक टिके रहे जिन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट पर 154 पहुंचाया। कप्तान शनंका ने 12 रन बनाए, जबकि करूणारत्ने 9 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए। पैट कमिंस ने भी 34 रन देकर 2 विकेट लिए। एडम जांपा ने किफायती गेंदबाजी की, जिन्होंने महज 12 रन देकर 2 अहम विकेट लिए।

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 23:10 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+