रिटायरमेंट से पहले डेविड वार्नर ने जताई इच्छा, एक है भारत को उसकी ही धरती पर हराना
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर ने जितना खराब आईपीएल 2021 का दौर रहा था उसके बाद उतना ही बढ़िया उनका इंटरनेशनल करियर चल रहा है। वार्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज हासिल किया, फिर एशेज में भी उनका बल्ला रन उगल रहा है। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी धरती पर एशेज को रिटेन भी कर लिया है जबकि इस सीरीज में दो टेस्ट मैच अभी भी खेले जाने बाकी हैं।

भारत को उसके ही घर में हराने की इच्छा
वार्नर खुश हैं और उन्होंने अब भारत को उसके ही घर में हराने की इच्छा जताई है क्योंकि वार्नर ने अपने करियर में ऐसा अभी तक नहीं हासिल नहीं किया है। उन्होंने अपने रिटायरमेंट से पहले ऐसा करने की इच्छा जताई है। उन्होंने 2022 में खेली जाने वाली एशेज सीरीज में भी बैटिंग करने की चाहत दिखाई क्योंकि 2019 में इंग्लैंड की धरती पर खेली गई एशेज में वार्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने रन नहीं करने दिए थे।
वार्नर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, हमने अभी तक भारत को भारत में नहीं हराया है। ऐसा करना बढ़िया रहेगा। और निश्चित तौर पर हमने 2019 में इंग्लैंड की धरती पर शानदार सीरीज खेली थी जो ड्रा रही थी, लेकिन अगर मुझे वहां पर जाकर फिर से रन बनाने का मौका मिल जाए तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा।
रोज 30 km साइकिल चलाकर कैम्प ले जाते थे, 200 विकेट लेने पर शमी ने याद किया पिता का त्याग

बढ़ती हुई उम्र के खिलाड़ियों के लिए जेम्स एंडरसन आदर्श
इसके अलावा भारत में 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी है जिसके लिए वार्नर और फिंच दोनों ही अहम रोल निभाने की इच्छा जता चुके हैं। लेकिन वार्नर की उम्र भी तेजी से बढ़ रही है जिसके लिए चिंतित नहीं है क्योंकि वह जेम्स एंडरसन को इस मामले में अपना आदर्श मानते हैं जिन्होंने बढ़ती हुई उम्र के खिलाड़ियों के लिए एक बैंचमार्क सेट कर दिया है।
वार्नर कहते हैं कि, हम लोग एंडरसन को देखते हैं क्योंकि हम भी उम्र के एक दौर में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन मेरे लिए यह मेरी क्षमता का बेस्ट देना और स्कोरबोर्ड पर कुछ रन लगाना है। पहले दो टेस्ट मैचों में मैं वास्तव में एक बल्लेबाज लगा हूं। मैंने खुद को अच्छे टच में पाया। जैसा कि मैं कह चुका हूं कि मैं रन नहीं बना रहा था लेकिन आउट ऑफ फॉर्म नहीं था। तो नए साल भी मैं कुछ रन बनाने की ओर देख रहा हूं।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर बात-
वार्नर को भारत के खिलाफ अपनी धरती पर मिली हार पर गहरा दुख है। वे 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ओर देखते हैं लेकिन पहले भारतीय उपमहाद्वीप के दौरे अहम हैं जहां पर 2022 और 2023 के ऑस्ट्रेलिया दौरे हैं और यहां पर कंगारूओं का प्रदर्शन उनको बता देगा कि एक टीम के तौर पर वह कहां खड़े हैं।
वार्नर आगे कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने एशेज जीत ली है लेकिन नई वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप जारी है जहां पर हर खेल की अपनी अहमियत है। एशेज में दो टेस्ट बाकी हैं जो सिडनी और होबार्ट में खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
