For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: भाई के डेब्यू मैच में सैम कर्रन ने की पिटाई, महज 6 गेंदों में ठोंके 23 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

DC vs CSK Sam Curran thrashes Tom Curran: नई दिल्ली। आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली की टीम के लिये कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऋषभ पंत ने इस मैच में 2 खिलाड़ियों को दिल्ली की ओर से डेब्यू करने का मौका दिया जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कर्रन शामिल रहे। जहां टॉम कर्रन वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली की जर्सी में उतरे थे तो वहीं पर येलो जर्सी में उनके भाई सैम कर्रन सीएसके के लिये खेलते नजर आये।

सैम कर्रन ने सीएसके के लिये शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में 34 रन बनाने का काम किया जिसके दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया। कमाल की बात यह रही कि इस दौरान सैम कर्रन ने टॉम कर्रन को जमकर पीटने का काम किया और आईपीएल के 14वें सीजन में छोटा भाई बड़े भाई की गेंदों की पिटाई करता नजर आया।

और पढ़ें: DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ चमके मोइन-रैना, आवेश-वोक्स ने सीएसके को रोका

सीएसके की पारी के 18वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के लिये आवेश खान ने वापसी कराते हुए सिर्फ 5 रन दिये जिसके बाद लगा कि शायद चेन्नई की टीम उस बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पायेगी जिसकी ओर वो अग्रसर नजर आ रही थी। पंत ने 19वें ओवर की कमान टॉम कर्रन को दी, जिनकी पहली ही गेंद पर जडेजा ने मिड विकेट की दिशा में शॉट खेल 4 रन बटोरने का काम किया और अगली गेंद पर एक रन लेकर सैम कर्रन को स्ट्राइक दी।

टॉम ने तीसरी गेंद वाइड फेंकी जिसके बाद जब वो दोबारा बॉल फेंकने पहुंचे तो फुल टॉस फेंक बैठे। सैम कर्रन ने इस गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए 6 रन बटोरे। वहीं अगली गेंद पर सैम कर्रन ने जगह बनाकर डीप मिड विकेट की दिशा में दूसरा छक्का लगाया। अगली गेंद पर टॉम कर्रन ने वाइड और फुल गेंद फेंकी जिस पर सैम कर्रन ने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौका लगा दिया।

और पढ़ें: DC vs CSK: 699 दिनो बाद आईपीएल में लौटे सुरेश रैना, अर्धशतक जड़ बनाये कई रिकॉर्ड

ओवर की आखिरी गेंद पर सैम कर्रन ने एक रन लिया। इस ओवर से पहले भी सैम कर्रन ने अपने भाई के खिलाफ 2 गेंदे खेली थी जिसमें उन्होंने चौका लगाते हुए 4 रन बटोरे थे। इस तरह से सैम कर्रन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सीएसके ने 19वें ओवर में जहां 23 रन बटोरने का काम किया तो वहीं पर सैम कर्रन ने अपने भाई के खिलाफ खेली गई 7 गेंदों में 22 रन बटोरने का काम किया।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 22:07 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+