DC vs KKR: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने कोलकाता को पीटा, 18 रन से हराया
नई दिल्ली। शारजाह में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 16वें मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेहद रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 18 रनों से हराया और इसी के साथ यह टीम प्वाइंटस टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाये और केकेआर के सामने जीत के लिये 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: IPL 2020 पर मंडरा रहा है फिक्सिंग का साया, खिलाड़ी ने की ACU से शिकायत
वहीं रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत खास नहीं रही लेकिन अंत में इयोन मोर्गन (44) और राहुल त्रिपाठी (36) के साथ 7वें विकेट के लिये हुई 78 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। हालांकि अंत में एनरिच नॉर्टजे और मार्कस स्टॉयनिस की शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच को 18 रन से जीतने में कामयाब रही।
और पढ़ें: KKR vs DC : श्रेयस अय्यर ने खेली विस्फोटक पारी, 13 गेंदों में यूं बटोर लिए 64 रन

पृथ्वी-अय्यर के दम पर दिल्ली ने बनाये 228 रन
शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। वहीं दिल्ली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 228 रन बनाए।
दिल्ली की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं पृथ्वी शॉ ने भी 41 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली।
जबकि ऋषभ पंत ने 17 गेंदों में 38 और शिखर धवन ने 16 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट जबकि वरुण चक्रवर्ती और कमलेश नागरकोटी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

शुबमन गिल-नितिश राणा ने पारी को संभाला, गेंदबाजों ने कराई वापसी
वहीं रनों का पीछा करते हुए सुनील नरेन महज 3 रन पर आउट हो गये लेकिन शुबमन गिल (28) और नीतिश राणा (58) ने पारी को संभाला। हालांकि अमित मिश्रा ने शुबमन गिल को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं कगिसो रबाडा ने आंद्र रसेल को आउट कर दिल्ली को पूरी तरह से खेल में ला दिया। इस बीच इशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल किये गये हर्षल पटेल ने 2 गेंदों में दिनेश कार्तिक और नीतिश राणा का विकेट लेकर कोलकाता पर दबदहा बना दिया।

मोर्गन-राणा की पारी से केकेआर जीत के करीब
वहीं इयोन मोर्गन ने 18 गेंद में एक चौके और 5 छक्के के दम पर 44 और राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से कोलकाता को चेज में बनाये रखा। दोनों ने मिलकर 7वें विकेट के लिये 24 गेंद में 77 रन जोड़े। हालांकि दिल्ली के लिये पहले नॉर्टजे ने मोर्गन का विकेट और फिर मार्कस स्टॉयनिस ने राहुल त्रिपाठी का विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications