DC vs KKR: छक्कों की बरसात के बीच Dream 11 में यह खिलाड़ी दिलायेंगे इनाम, ऐसे बनायें टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पहले डबल हेडर के दूसरे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना करने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जायेगा जो कि अब तक के सीजन में गेंदबाजों के लिये कब्रगाह की तरह नजर आया है। इस मैदान पर खेले गये अब तक दोनों मैचों की चारों पारियों में टीम ने 200 के आंकड़े को छुआ है। इसके अलावा यहां की बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में काफी छोटी है जिसके चलते यहां पर अब तक 2 मैचों में 62 छक्के लगते देखे गये हैं।
ऐसे में जब आज के मैच में पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टॉयनिस, शुबमन गिल, आंद्र रसेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मैदान पर खेलने उतरेंगे तो फिर छक्कों के एक नये रिकॉर्ड के बनते देखा जा सकता है। ऐसे में बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: गावस्कर ने जोफ्रा आर्चर पर लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- मोर्गन को जानकर नहीं डालते बाउंसर
प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिज नॉर्टजे, इशांत शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित 11: शुबमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
और पढ़ें: CSK vs SRH: थर्ड अंपायर से फिर हुई गलती, फाफ डप्लेसिस को दिया गलत रन आउट
अगर इनाम जीतना है तो आप अपनी ड्रीम 11 की टीम कुछ इस तरह रख सकते हैं।
विकेटकीपर- ऋषभ पंत (9.5)
बल्लेबाज- शिखर धवन (10.0), शुबमन गिल (9.0), श्रेयस अय्यर (9.5), इयोन मोर्गन (9.0), पृथ्वी शॉ (8.5)
ऑलराउंडर- मार्कस स्टॉयनिस (8.5), आंद्रे रसेल (10.5)
गेंदबाज- कगिसो रबाडा (9.5), वरुण चक्रवर्ती (8.0), शिवम मावी (8.0)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
