Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs KKR: ललित-अक्षर के सामने पस्त हुई कोलकाता, रसेल ने फिर बचाई लाज

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 25वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जहां पर कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के बल्लेबाजों को शांत रखने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिये गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत के बावजूद हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन पर रोकने का काम किया।

केकेआर की टीम के लिये इस मैच में नितिश राणा (15) और शुबमन गिल (43) ने पारी का आगाज किया और तेजी से रन बनाने की कोशिश की। हालांकि अक्षर पटेल ने नितिश राणा को स्टंप कर पहला झटका दिया। वहीं लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे शुबमन गिल ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 3 चौके एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: कोरोना से लड़ाई मे उतरे सचिन तेंदुलकर-दिल्ली कैपिटल्स की टीम, दान किये 2.5 करोड़

केकेआर के लिये राहुल त्रिपाठी ने 17 गेंदों में 2 चौके की मदद से 19 रनों की पारी खेली तो वहीं पर इयोन मोर्गन और सुनील नरेन बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे। इसके बाद आंद्रे रसेल ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और 27 गेंदों में 2 चौके 4 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली जिसके चलते केकेआर की टीम शर्मनाक स्कोर पर आउट होने से बच गई।

केकेआर की टीम बर्थडे ब्वॉय आंद्रे रसेल की विस्फोटक पारी के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिये 155 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिये ललित यादव और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करने का काम किया तो वहीं पर इशांत शर्मा ने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 34 रन देने का काम किया।

और पढ़ें: IPL के बायोबबल पर दिये विवादित बयान से पलटे एडम जंपा, बयान जारी कर दी सफाई

दिल्ली कैपिटल्स के लिये ललित यादव ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया तो वहीं पर अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया। आवेश खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो वहींं पर मार्कस स्टॉयनिस ने एक ओवर में 7 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 21:19 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+