For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI: अबुधाबी में जारी है मुंबई का दबदबा, दिल्ली को 6 विकेट से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और इसका 27वां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया। अबुधाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हराकर लीग में अपनी 5वीं जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर इस मैच में 169 रन बनाये।

इसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर 2 गेंद पहले 166 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिये सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार खेल दिखाया और 36 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: IPL 2020: धोनी के आलोचकों पर भड़के सैयद किरमानी, कहा- सोच पर आता है तरस

वहीं सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे मैच में मैच जिताऊ पारी खेली और 32 गेंद में 53 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 6 चौका लगाने का कारनामा किया। वहीं इशान किशन ने भी 15 गेंद में 28 रनों की पारी खेली।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ का दिन आज खराब रहा। पहले बल्लेबाजी के दौरान वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गये थे तो वहीं फील्डिंग के दौरान उनसे कई मिस फील्ड देखने को मिली।

और पढ़ें: DC vs MI: शिखर धवन ने जड़ा 38वां अर्धशतक, पूरा किया खास शतक, बनें कई रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और कई सारें रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। हालांकि उनकी यह पारी दिल्ली को जीत दिलानें के लिये काफी नहीं रही। श्रेयस अय्यर ने जुझारु पारी खेली लेकिन वह इसे आगे नहीं बढ़ा सके। इन सबके बीच दिल्ली के लिये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट मार्कस स्टॉयनिस का रन आउट रहा, जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम 25 रन पीछे रह गई और अंत में मैच हार गई।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 4:19 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+