
आखिर तक मैदान पर रहे तो जीत है पक्की
क्रिकेट डॉट कॉम एयू से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा,'हमारे लिये जीत हासिल करने की सबसे बड़ी ट्रिक यह है कि हम इस सीजन ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का सही क्रम पता कर सकें। आप उन्हें मैच में जल्दी लेकर आना चाहेंगे। पंत हमारे लिये विराट कोहली या विलियम्सन की तरह के ही खिलाड़ी हैं। अगर आप उन्हें अंत तक मैच में देखते हैं तो आपको पता है कि आपकी जीत पक्की है। ऐसा हुआ तो वो आपके लिये ज्यादा मैचों में जीत हासिल करेंगे।'
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है और श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लगने के बाद टीम के नये कप्तान भी बने। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिये अभियान का आगाज सकारात्मक अंदाज में किया और धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के खिलाफ 7 विकेट की आसान जीत हासिल की।

फिटनेस में सुधार से हुआ काफी फायदा
पोंटिंग ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे पिछले साल की तुलना उनकी फिटनेस में इस साल काफी फर्क आ गया है, और बल्लेबाजी में हो रही गलतियों को दूर कर अपने प्रदर्शन को सुधारने का काम किया है।
उन्होंने कहा,'हमारे लिये उनका पिछला सीजन काफी निराशानजनक रहा था। वह सीजन की शुरुआत में जब टीम से जुड़ तो भारत में लगे लॉकडाउन के चलते उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इसकी वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ा और तीसरे और चौथे मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या भी हो गई। जब हम उन्हें मैच में वापस लेकर तो वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी हमें उम्मीद थी। लेकिन अगर अब उन्हें आप देखेंगे तो वो भारत के लिये मैच जीतने का काम कर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिये भी यही करते नजर आयेंगे।'

बेहतर हुई है पंत की विकेटकीपिंग
पोंटिंग ने इस दौरान ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग स्किल्स में भी आये सुधार की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी मैच जिताऊ पारियों के अलावा उनकी विकेटकीपिंग का भी काफी योगदान रहा।
उन्होंने कहा,'उनकी विकेटकीपिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और हो सकता है कि आगे भी यह उठते रहें। हालांकि अगर आप उनके प्रदर्शन देखें तो साफ नजर आता है कि उन्होंने इस पर कितनी ज्यादा मेहनत की है। इंग्लैंड के खिलाफ टर्निंग पिचों पर विकेट के पीछे वह जिस तरह से फील्डिंग कर रहे थे वह देखने लायक था। उनकी विकेटकीपिंग में लगातार सुधार हुआ है और वह अगले 10-12 सालों तक भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आ सकते हैं। टीम में उन्हें देखकर मजा आता है।'


Click it and Unblock the Notifications
