For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: जयदेव उनादकट की जादुई गेंदबाजी के सामने ढेर हुई दिल्ली, फेंका ड्रीम स्पेल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया, जहां पर संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजों के मुफीद वानखेड़े की इस पिच पर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए शानदार गेंदबाजी की और पावरप्ले के दौरान 3 अहम विकेट हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अच्छी शुरुआत लेने से रोका। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते मजबूत बल्लेबाजी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पहले 4 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं हासिल कर सके।

जयदेव उनादकट ने अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ का विकेट हासिल किया जिन्होंने इसी मैदान पर पिछले मैच में 72 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को मजबूत शुरूआत दी थी। उन्होंने यह विकेट अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लिया। वहीं दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयदेव उनादकट ने शिखर धवन को संजू सैमसन के बेहतरीन कैच के दम पर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

और पढ़ें: DC vs RR: एक बार फिर पावरप्ले का शिकार हुए पृथ्वी शॉ, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने हवा में उड़ते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा और 16 रन पर दूसरा झटका दिया। वहीं अपने तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट ने विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस का विकेट हासिल किया। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उनादकट ने स्टॉयनिस को कॉट एंड बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

गौरतलब है कि जयदेव उनादकट के लिये आईपीएल का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था जहां पर उन्होंने 7 मैचों 9.91 की इकॉनमी से सिर्फ 4 विकेट हासिल किये थे। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में 57 की औसत से 228 रन देने का काम किया। उस हिसाब से उनादकट के लिये यह मैच ड्रीम स्पेल की तरह रहा।

और पढ़ें: DC vs RR: जानें कौन है ललित यादव, 2 बार लगा चुके हैं 6 गेंदों में 6 छक्के

आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने अपने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 15 रन दिये और 3 अहम विकेट हासिल किये जिसके चलते दिल्ली की टीम पावरप्ले के दौरान 3 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं उनादकट की ओर से बनाये गये इस दबाव के चलते दिल्ली की टीम 16 ओवर्स में 6 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन ही बना सकी।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 20:58 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+