For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: एक बार फिर पावरप्ले का शिकार हुए पृथ्वी शॉ, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 7वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ। राजस्थान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर पहले विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी करने वाली धवन-शॉ की जोड़ी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी और पावरप्ले के दौरान वापस पवेलियन लौटी।

राजस्थान रॉयल्स के लिये जयदेव उनादकाट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ को डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ इस मैच में सिर्फ 2 रन ही बना सके और वापस पवेलियन लौट गये। अपनी इस विकेट के साथ ही पृथ्वी शॉ ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: DC vs RR: जानें कौन है ललित यादव, 2 बार लगा चुके हैं 6 गेंदों में 6 छक्के

पृथ्वी शॉ आईपीएल करियर में 70 प्रतिशत बार पावरप्ले के दौरान अपना विकेट गंवा कर वापस पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। इतना ही नहीं 2019 के बाद से अब तक सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट नंबर में रन बनाकर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शॉ ने अपना नाम दर्ज कर लिया है।

आईपीएल 2019 के बाद से अब तक पृथ्वी शॉ 15 बार सिंगल डिजिट नंबर्स में आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। इस फेहरिस्त में दूसरा नाम दिनेश कार्तिक का है जो कि 13 बार सिंगल डिजिट नंबर पर आउट हुए हैं। वहीं अक्षर पटेल (11), शेन वॉटसन (11) और संजू सैमसन (11) का नाम भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल हैं।

और पढ़ें: DC vs RR: चेतन सकारिया ने किया खुलासा, बताया- किसकी वजह से पंजाब के खिलाफ मिली सफलता

आपको बता दें कि दिल्ली के लिये वानखेड़े में खेले गये इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं रही और उसने पावरप्ले के दौरान 3 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन बनाये। पृथ्वी शॉ के अलावा शिखर धवन (9) और अजिंक्य रहाणे (8) भी कुछ खास नहीं कर सके और दहाई का आंकड़ा छूने से पहले वापस पवेलियन लौटे।

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 20:33 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+