For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: राजस्थान को हराकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, बेकार गई संजू सैमसन की कप्तानी पारी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 RR vs DC Match Highlights: Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 33 runs | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसका 36वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए राजस्थान रॉयल्स से इस सीजन पहले मैच में मिली हार का बदला ले लिया और आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गयी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 154 रनों का स्कोर खड़ा किया लेकिन अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वह राजस्थान की टीम को 121 रन पर रोकने में कामयाब रही और 33 रनों से मैच को अपने नाम किया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस जीत के साथ ही एक बार फिर से अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन खेले गये अब तक के 10 मैचों में से 8 में जीत हासिल कर 16 अंक बटोर लिये हैं और लीग स्टेज में अभी भी उसे 4 मैच खेलने हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल कर वह टॉप 2 में बनी रहना चाहेगी।

और पढ़ें: 'घायल महसूस करना चाहिये हमें', CSK से मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में जानें क्या बोले कोहली

अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अच्छी शुरुआत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों को महज 21 रन के स्कोर पर वापस भेज दिया। दिल्ली के लिये श्रेयस अय्यर (43) और ऋषभ पंत (24) ने पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी की लेकिन इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने दिल्ली को तेजी से भागने नहीं दिया और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट हासिल कर 154 के स्कोर पर रोक दिया।

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और 6 रन के स्कोर पर आवेश खान ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया तो वहीं अगली गेंद पर नॉर्खिया ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर दूसरा झटका दिया। रविचंद्रन अश्विन ने डेविड मिलर को स्टंप कराया तो रबाडा ने महिपाल लोमरोर का विकेट लिया। अक्षर ने रियान पराग को बोल्ड मारा तो नॉर्खिया ने तेवतिया का विकेट लिया।

और पढ़ें: SRH vs PBKS: शारजाह में होगी रिकॉर्ड की बरसात, छक्कों का खास शतक लगायेंगे केएल राहुल

राजस्थान रॉयल्स के लिये संजू सैमसन (नाबाद 70) ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज से साथ न मिलने के चलते टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। राजस्थान के लिये सिर्फ 2 ही खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े को पार कर सके जिसमें संजू सैमसन के अलावा महिपाल लोमरोर (19) का नाम शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर आसानी से जीत हासिल कर ली और जिस बड़े उलटफेर की ओर फैन्स देख रहे थे वो हो नहीं सका।

Story first published: Saturday, September 25, 2021, 19:13 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+