For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs SRH: दिल्ली की टीम में लौटे अक्षर पटेल, पंत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 20वां मैच चेपॉक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली की टीम लगातार 3 मैचों में जीत हासिल करने के बाद पहुंची है तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले 3 मैचों में हार का सामना करने के बाद आखिरकार जीत का खाता खोलने का काम किया और अब वो इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहते हैं। इस मैच में दिल्ली के लिये कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने का काम किया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

चेन्नई की धीमी पिच बल्लेबाजों के मुफीद नहीं मानी जाती है और आईपीएल में अब तक खेले गये मुकाबलों में देखा गया है कि यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादातर जीतने का काम करती है, हालांकि पंत ने यहां पर खेले गये पहले मुकाबले में टॉस जीतकर रनों का पीछा करने का फैसला किया और जीत भी हासिल की।

और पढ़ें: 20वें ओवर में जडेजा के 5 छक्कों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जानें कैसा है दिग्गजों का रिएक्शन

दिल्ली की टीम ने इस मैच में एक बदलाव किया है और ललित यादव की जगह टीम में अक्षर पटेल की वापसी हुई है। अक्षर पटेल कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के शुरुआती मुकाबलों में जगह नहीं बना पाये थे। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी एक बदलाव किया है। हैदराबाद की टीम ने भुवनेश्वर कुमार को चोट के चलते आराम दिया है और उनकी जगह जगदीश सुचित को शामिल करने का काम किया है।

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गये मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 17 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 11 बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 बार जीत हासिल करने का काम किया है। हालांकि आखिरी बार जब दोनों का मुकाबला हुआ तो तो दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को हरा कर फाइनल में क्वालिफाई करने का काम किया था।

और पढ़ें: CSK vs RCB: जडेजा ने की क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, एक ओवर में ठोंके 37 रन

दिल्ली की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 19:06 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+