IPL 2021: कोरोना की चपेट में आये टी नटराजन, हैदराबाद के 6 सदस्य हुए आइसोलेट

IPL 2021 DC vs SRH: Natrajan Tested Positive, match to go ahead as scheduled | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर लगातार कोरोना महामारी का साया बरकरार है। भारत में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के 29 मैच पूरे होने के बाद आईपीएल की 4 टीमों के बायोयबबल में कोरोना विस्फोट देखने को मिला था जिसके चलते इस लीग को बीच में ही रोकना पड़ा था। बीसीसीआई ने यूएई सरकार की मदद से अब इसके दूसरे चरण का आगाज किया है जिसके साथ ही फैन्स भी स्टेडियम में वापस लौटे हैं। दूसरे चरण के 3 ही मैच पूरे हो सके हैं कि एक बार फिर से कोरोना ने लीग को अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है।

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एसआरएच के खेमे से डराने वाली खबर आयी है। इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

और पढ़ें: IPL 2020: KKR ने हासिल की आईपीएल की अपनी सबसे बड़ी जीत, RCB को 9 विकेट से रौंदा

इस दौरान टी नटराजन ने खुद को सभी से अलग कर आइसोलेट कर लिया है, हालांकि उनके अंदर अभी तक कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आये हैं। वहीं टी नटराजन के साथ संपर्क में आये सनराइजर्स हैदराबाद के 6 सदस्यों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर से भी इस बात की पुष्टि की है।

वहीं इस मैच को लेकर जारी की गई प्रेस रिलीज में साफ किया गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद की मेडिकल टीम की सलाह के बाद टी नटराजन के संपर्क में आये 6 सदस्य जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर, नेट बॉलर पेरियासामी गणेशन, टीम मैनेजर विजय कुमार, फीजियोथेरेपिस्ट श्याम सुंदर जे, डॉक्टर अंजना वनन और लॉजिस्टिक मैनेजर तुषार खेडकर को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, सीरीज के लिये दौरा करने से किया इंकार

वहीं पर टी नटराजन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों का दोबारा टेस्ट कराया गया जिसमें वो सभी नेगेटिव पाये गये हैं। यह टेस्ट सुबह 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) कराये गये थे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस में टीम के बाकी सदस्यों के नेगेटिव पाये जाने के बाद दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आज शाम को खेला जाने वाला मैच अपने तय समयानुसार खेला जायेगा।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+