For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KKR ने हासिल की आईपीएल की अपनी सबसे बड़ी जीत, RCB को 9 विकेट से रौंदा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल का धमाल कोरोना ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो गया है जिसमें फैन्स को हर रोज एक थ्रिलर मैच देखने को मिल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को बायोबबल में कोरोना विस्फोट के चलते रोकना पड़ा था जिसके बाद 19 सितंबर से इसे दोबारा से यूएई में शिफ्ट कराया गया है। रविवार को खेले गये मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बाजीगर के अंदाज में मैच में वापसी करते हुए मुंबई को 20 रनों से मात दी तो वहीं पर सोमवार को दो ऐसी टीमों का सामना हुआ जिनके बीच अंकतालिका में जमीन-आसमान का अंतर है।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, सीरीज के लिये दौरा करने से किया इंकार

अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले हाफ के विजयी अभियान को जारी रखने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने उतरी, जिसके लिये पहले हाफ की बुरी यादों को भुलाकर आगे बढ़ना एक बड़ी चुनौती था। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये इस मैच में से पहले 7 में से 6 में जीत की दरकार थी तो वहीं पर आरसीबी को महज 3 जीत ही चाहिये।

और पढ़ें: RCB vs KKR: जानें कौन हैं अबुधाबी में IPL डेब्यू करने वाले केएस भरत- वेंकटेश अय्यर, 4 साल बाद लौटे सचिन बेबी

आरसीबी पर एकतरफा भारी पड़ी केकेआर

आरसीबी पर एकतरफा भारी पड़ी केकेआर

आंकड़ों में भले यह मैच आरसीबी के पक्ष में एकतरफा झुकता दिखाई दिया लेकिन जब दोनों टीमें मैदान पर खेलने उतरी तो कुछ और ही दृश्य देखने को मिला। आरसीबी के लिये अपने आखिरी सीजन में कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने टॉस में जीत हासिल की लेकिन इसके बाद किसी भी विभाग में कुछ खास नहीं कर सके और नतीजन उनकी टीम को बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम के लिये सिर्फ 4 ही बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल (22), भरत (16), हर्षल पटेल (12) और ग्लेन मैक्सवेल (10) दहांई के आंकड़े को पार कर सके। नतीजन पूरी टीम महज 19 ओवर ही खेल सकी और 92 रन पर ऑल आउट हो गई। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के लिये केकेआर के खिलाफ यह उसका तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा जबकि चौथी बार ऐसा हुआ कि उनकी टीम 100 रन के अंदर कोलकाता के सामने सिमट गई।

युवा खिलाड़ियों के दम पर जीती केकेआर

युवा खिलाड़ियों के दम पर जीती केकेआर

केकेआर के लिये पहले वरुण चक्रवर्ती (3 विकेट), आंद्रे रसेल (3 विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (2 विकेट) की तिगड़ी ने गेंदबाजी में कमाल किया तो वहीं पर बल्लेबाजी में शुबमन गिल (48) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 41) ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में ही मैच को जीत लिया। चहल ने 10वें ओवर में गिल का विकेट लेकर उन्हें अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया लेकिन आपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम ने अंकतालिका में छलांग लगाते हुए 5वां स्थान हासिल कर लिया है। केकेआर और पंजाब की टीम के पास 6-6 अंक ही हैं लेकिन बेहतर रन रेट के चलते केकेआर 5वें पायदान पर पहुंच गई है।

केकेआर को मिली आईपीएल की सबसे बड़ी जीत

केकेआर को मिली आईपीएल की सबसे बड़ी जीत

आपको बता दें कि केकेआर की टीम ने इस जीत के साथ ही आईपीएल के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत (गेंद बची होने के लिहाज से) हासिल कर ली है। आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने 60 गेंद पहले जीत हासिल की है। इससे पहले केकेआर ने 2019 और 2011 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही 37 गेंद पहले जीत हासिल की थी।

वहीं आईपीएल के इतिहास में ओवरऑल बचे हुए गेंदों में मिली जीत की बात करें तो केकेआर की यह जीत 5वें पायदान पर आती है। इस लिस्ट में साल 2008 में खेला गया मुंबई बनाम केकेआर मैच सबसे ऊपर है जिसमें मुंबई की टीम ने 87 गेंद पहले जीत हासिल की थी। वहीं पर कोच्चि टस्कर्स की टीम ने 2011 में राजस्थान के खिलाफ 76 गेंद पहले जीत दर्ज की थी। इस लिस्ट में तीसरा नाम पंजाब किंग्स (तत्कालीन किंग्स इलेवन पंजाब) का है जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2017 में 73 गेंद पहले जीत हासिल की थी वहीं पर आरसीबी की टीम ने 2018 में पंजाब को 71 गेंद पहले इंदौर में हराया था।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 23:04 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+