For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs SRH: जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके केन विलियमसन, दिल्ली ने 3 बार छोड़ा कैच

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है जिसका 33वां मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि यह फैसला उनकी टीम के कुछ खास पक्ष में नहीं गुजरा। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत के लिये सिर्फ 135 रनों की दरकार है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में गेंदबाजी जरूर शानदार की लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन खुद को मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके, जिसके चलते उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर उसके सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आउट हो गये।

और पढ़ें: नटराजन के कोरोना पॉजिटिव होने पर माइकल वॉन ने फिर साधा निशाना, कहा- अब क्या IPL कैंसिल होगा

वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान विलियमसन को बल्लेबाजी करने के लिये मैदान पर आना पड़ा। विलियमसन ने साहा के साथ सावधानी से पारी को आगे बढ़ाया और बीच-बीच में अच्छे शॉट खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। विलियमसन ने 26 गेंदों का सामना किया एक चौका लगाकर 18 रनों का योगदान दिया। इस दौरान विलियमसन ने अक्षर पटेल (8वें ओवर) की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की फुल गेंद को लेग साइड पर शॉट खेला, गेंद हवा में थी लेकिन फील्डर के पास पहुंचने से थोड़ा पहले गिर गई। अगर फील्डर यहां पर कोशिश करते तो कैच पकड़ सकते थे और विलियमसन का विकेट मिल सकता था।

वहीं अगले ओवर में अश्विन गेंदबाजी करने आये जिनकी आखिरी गेंद पर केन विलियमसन कैरम बॉल के जाल में फंसे लेकिन विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत इसे पकड़ पाने में नाकाम रहे और हैदराबाद के कप्तान को दूसरा जीवनदान मिला। इतना ही नहीं अगले ओवर में जब अक्षर पटेल फिर से गेंदबाजी करने आये तो चौथी गेंद पर विलियमसन ने ऑफ साइड पर खड़े पृथ्वी शॉ की तरफ ड्राइव मारा, गेंद सीधा उनके हाथ में पहुंची लेकिन वो इसे पकड़ पाने में नाकाम रहे और उन्हें तीसरा जीवनदान मिला।

और पढ़ें: IPL 2021: पंजाब किंग्स की जीत में थर्ड अंपायर बन रहा है बाधा, 3 मौके जब तकनीक के चलते मिली हार

गौरतलब है कि अगर टी20 प्रारूप में किसी बल्लेबाज को एक जीवनदान मिलता है तो वो बड़ा स्कोर बनाने की ओर देखता है और थोड़ा सा संभलकर खेलता है, यहां पर केन विलियमसन को 3 जीवनदान मिले लेकिन उसके बावजूद केन ने शॉट सेलेक्शन में सुधार नहीं किया। तीसरा जीवनदान मिलने की अगली गेंद पर केन विलियमसन ने फिर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े शेमरॉन हेटमायर को कैच थमा बैठे।

आपको बता दें कि विलियमसन के जाने के बाद सनराइजर्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवर्स में 134 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+