DC vs SRH: 7 चौके एक छक्के की मदद से पृथ्वी शॉ ने जड़ा अर्धशतक, दुर्भाग्य से हुए रन आउट

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 21वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया जो कि चेपॉक के मैदान पर आयोजित होने वाला आखिरी मैच है। दिल्ली की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसकी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दमदार अर्धशतक लगाकर बेहतरीन शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर 3 चौके लगाकर पारी का आगाज किया।

इस दौरान शिखर धवन ने भी उनका भरपूर साथ दिया और पावरप्ले के दौरान महज 32 गेंदों में टीम के 50 रन पूरे करने का काम किया। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिये 81 रनों की साझेदारी की जिसमें शिखर धवन ने 26 गेंदों में 3 चौके लगाकर 28 रनों की पारी खेली तो वहीं पर पृथ्वी शॉ ने भी आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक पूरा करने का काम किया।

और पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने छोड़ा आईपीएल

पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 7 चौके एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाने का काम किया। हालांकि पृथ्वी शॉ अपने इस अर्धशतक को बड़े स्कोर में बदल नहीं हो सके और बदकिस्मती से रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये। जगदीश सुचिथ की गेंद पर बॉल ऋषभ पंत के बल्ले से लगकर विकेट के पीछे चली गई, जहां पर ऋषभ पंत गेंद की तरफ देख रहे थे तो वहीं पर पृथ्वी शॉ रन के लिये भागे चले आ रहे थे।

इस दौरान जब ऋषभ पंत ने पृथ्वी शॉ की ओर देखा तो रन के लिये मना कर दिया, ऐसे में शॉ को वापस नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाना पड़ा। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और खलील अहमद ने गेंद पकड़कर जगदीश सुचिथ को थ्रो दिया। सुचिथ ने कोई गलती नहीं की और गेंद को आसानी से स्टंप्स में लगाकर दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिराने का काम किया।

और पढ़ें: 20वें ओवर में जडेजा के 5 छक्कों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जानें कैसा है दिग्गजों का रिएक्शन

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच में हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल कोरोना वायरस से उबरकर मैदान पर वापस लौटे हैं। तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार भी चोट के चलते यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में जगदीश सुचिथ को मौका दिया गया है।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 20:52 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+