For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने छोड़ा आईपीएल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले 5 मुकाबलों में से सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये विदेशी खिलाड़ियों की कमी इस सीजन बड़ी समस्या बनकर उभरी है और रविवार को एक और राजस्थान के खेमे से एक और विदेशी खिलाड़ी ने अपने घर के लिये उड़ान भरने का काम किया। राजस्थान रॉयल्स के लिये तेज गेंदबाज एंड्रयू टॉय ने अब आईपीएल 2021 से वापस जाने का फैसला किया है और निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के लिये उड़ान भर ली है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स के लिये सबसे पहला झटका जोफ्रा आर्चर के रूप में लगा जब चोट के चलते यह खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया। वहीं इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पहले मैच में हाथ की उंगली चोटिल कर बैठे थे जिसके चलते वह भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गये। लियाम लिविंगस्टोन ने बायोबबल के दबाव के चलते राजस्थान के खेमे को छोड़ने का फैसला किया तो अब एंड्रयू टॉय निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे हैं।

और पढ़ें: 20वें ओवर में जडेजा के 5 छक्कों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, जानें कैसा है दिग्गजों का रिएक्शन

राजस्थान की टीम के पास अब सिर्फ 4 ही विदेशी खिलाड़ी बचे हैं जो कि इस समय प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि एंड्रयू टॉय निजी कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया लौट गये हैं और उनकी टीम इसके बाद भी हर तरह की मदद करती नजर आयेगी।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के लिये इस समय क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर, मुस्तफिजुर रहमान और जोस बटलर ही वो खिलाड़ी बचे हैं जो कि विदेशी कोटे से खेलते नजर आ रहे हैं। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संजू सैमसन की कप्तानी में वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 6 विकेट से हराकर लीग की दूसरी जीत हासिल की और अंकतालिका में छठे पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: CSK vs RCB: जडेजा ने की क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, एक ओवर में ठोंके 37 रन

राजस्थान रॉयल्स के लिये क्रिस मॉरिस ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकालने का काम किया और केकेआर की टीम को 133 रनों पर रोकने का काम किया। जवाब में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की नाबाद 42 रनों की पारी के दमकर 6 विकेट से जीत हासिल की। वहीं केकेआर की टीम को लगातार चौथे मैच में हार ाक सामना करना पड़ा है।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 19:34 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+