सचिन तेंदुलकर ने पहली बार महिला से बनवाई दाढ़ी और लिखी यह बात
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर वैसे तो क्रिकेट के सभी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं लेकिन संन्यास के बाद अब वे बाहरी जीवन में पहली बार मिल रहे अनुभवों से अभिभूत हैं। सचिन आजकल आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस से बतौर सलाहकार जुड़े हुए हैं और उनके मार्गदर्शन में यह टीम एक बार फिर से चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने की कदम बढ़ा चुकी है। जी हां, मुंबई इंडियंस अभी हाल ही में प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है।

सचिन ने शेयर किया अनोखा अनुभव-
एक ऐसे देश में जहां क्रिकेट अभी भी धर्म की तरह मान्य है और उस धर्म के भगवान सचिन माने जाते हैं, वहां पर सचिन के जीवन के अनछुए पहलू हमको आज भी उनका फैंस बना देते हैं। सोशल मीडिया के जमाने में अब चीजें आसानी से एक दूसरे तक पहुंचाई जाती हैं और इसी के जरिए सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन का एक और अनुभव शेयर किया है। दरअसल सचिन ने जीवन में पहली बार किसी महिला से अपनी शेव कराई है जिसका अनुभव उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
|
'आज एक और रिकॉर्ड टूट गया'
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहा- ये मेरे लिए पहली बार है। आप शायद इसके बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन मैंने इससे पहले इस तरह की शेव किसी ओर से नहीं कराई। यह रिकॉर्ड भी आज टूट गया। बार्बर शॉप गर्ल्स से मिलना और उनको Gillette India की स्कॉलरशिप देना बहुत सम्मानजनक अनुभव रहा।
श्रीलंका की वर्ल्ड कप जर्सी में कछुए की तस्वीर के पीछे है दिल छूने वाली कहानी

लैंगिक समानता की ओर सचिन का संदेश-
उल्लेखनीय है कि सचिन ने इसके जरिए समाज में लैंगिग समानता लाने की अपील की है। उनका यही कहना है कि ऐसा कोई काम नहीं है जो लड़कियां नहीं कर सकती हैं। कहने की जरूरत नहीं कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस को सचिन का यह अंदाज और संदेश बहुत लुभा रहा है और उन्होंने मास्टर ब्लास्टर की इसके लिए बहुत सराहना भी की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
