For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका की वर्ल्ड कप जर्सी में कछुए की तस्वीर के पीछे है दिल छूने वाली कहानी

नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट का 12वां संस्करण शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है और सभी टीमों अपनी-अपनी तैयारियों के अंतिम पड़ाव पर आ चुकी हैं। इसी फेहरिस्त में एक श्रीलंका की टीम है जो अपनी हालिया खराब फॉर्म के चलते विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार नहीं मानी जा रही है। लेकिन राउंड रॉबिन स्टाइल का ये टूर्नामेंट इस बार सभी टीमों की कठिन परीक्षा लेने वाला है। ऐसे में लंकाई टीम ने भी अपनी कमर कस ली है। कप की तैयारियों के मद्देनजर ही श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को अपनी टीम की आधिकारिक किट का भी पदापर्ण किया।

श्रीलंकाई टीम की नई विश्व कप जर्सी-

विश्व कप के लिए चुनी गई इस किट की खासियत टीम के खिलाड़ियों की जर्सी है। इस बार शेर की आकृति की और गहरे नीले रंग की जगह इस जर्सी पर हल्का पीला और नीले रंग का शेड है। इसके साथ ही इस पर कछुए की आकृति भी साफ झलकती देखी जा सकती है। कई फैंस ने जहां शेर की आकृति हटाने पर हैरानी जाहिर की है तो कई फैंस को यह कछुए वाली जर्सी बहुत पसंद आ रही है। श्रीलंकाई टीम इस जर्सी को पहनकर ही विश्व कप के सभी मैच खेलेगी।

समुद्र में फैल चुकी प्लास्टिक से बनी जर्सी-

समुद्र में फैल चुकी प्लास्टिक से बनी जर्सी-

1 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत करने वाली लंकाई टीम ने इस जर्सी को चुनकर एक खास संदेश दिया है जो वास्तव में दिल जीतने वाला है। दरअसल यह जर्सी समुद्र में फेंक दी गई प्लास्टिक को रिसाइकिल करके बनाई गई है। आपको बता दें समुद्र में रोजाना प्लास्टिक गिरने से समुद्री जीवों पर बड़ा दुष्प्रभाव पड़ रहा है और यह प्लास्टिक यदि रिसाइकिल ना की जाए तो लंबे समय तक ऐसे ही पड़ी रहती है। इसलिए श्रीलंकाई क्रिकेट ने इस जर्सी को बनाकर दुनिया को जिम्मेदारी के साथ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने का संदेश दिया है।

गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी को दिया करारा जवाब

श्रीलंकाई क्रिकेट का सराहनीय प्रयास-

श्रीलंकाई क्रिकेट का सराहनीय प्रयास-

जबकि जर्सी पर बनी कछुए की आकृति उन समुद्री जीवों और प्रजातियों का प्रतिनिधित्व करती है जो प्लास्टिक उत्पादों के कारण संकटग्रस्त स्थिति में पहुंच गए हैं। वाकई में श्रीलंका का प्रयास सराहनीय है। उम्मीद है इससे सतत विकास के साथ पर्यावरण को साधने की मुहिम को नया प्रोत्साहन भी मिलेगा। जहां तक विश्व कप में जाने वाली श्रीलंकाई टीम की बात है करुणारत्ने की अगुवाई में यह टीम इस प्रकार है-

दिमिथ करुणारत्ने (c), एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा, कुसल परेरा (wk), धनंजया डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (wk), इसुरु उडाना, मिलिंडा सिरियाना, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरु थिरिमाने, जेफ्री वैंडरसेन। प्रदीप, सुरंगा लकमल

Story first published: Saturday, May 4, 2019, 16:32 [IST]
Other articles published on May 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+