SA में भारत का कौन सा बॉलर सबसे घातक होगा, प्रोटियाज कप्तान डीन एल्गर ने बताया नाम
नई दिल्लीः भारत को दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कुछ मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ेगा। यहां पर आपको तेज पिचें देखने के लिए मिलती हैं जहां पर अभी तक भारतीय क्रिकेट को विफलता ही हाथ लगी है। हालांकि पिछले कुछ दो-तीन सालों से विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेट को काफी शानदार जीत हासिल हुई है जिनके चलते इस बार माना जा रहा है कि तेज गेंदबाजी अगर दक्षिण अफ्रीका को सूट करेगी तो टीम इंडिया भी बहुत पीछे नहीं रहेगी। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी कह चुके हैं कि वे अपने तेज गेंदबाजों से हर टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की उम्मीद कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराहृ
अब दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ने एक ऐसे भारतीय तेज गेंदबाज का नाम बताया है जो अफ्रीकी परिस्थितियों को सबसे अच्छी सबसे खतरनाक तरीके से भुना सकता है। जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास होने जा रही है क्योंकि पिछली टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपने विदेशी दौरे की शुरुआत की थी और अपनी छाप छोड़ी थी। भारत भले ही 12 से यह सीरीज हार चुका था लेकिन बुमराह की तारीफ हुई थी।
इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाजी उस सीरीज में भी छाई रही थी जहां मोहम्मद शमी ने 15 विकेट चटकाए थे और भुवनेश्वर कुमार के नाम भी 10 विकेट लगे थे। पिछली सीरीज की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका इस बार पहले के मुकाबले वाली नहीं दिखाई दे रही है क्योंकि उनके पास एबी डी विलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डू प्लेसिस, हाशिम अमला और वार्नोन फिलेंडर जैसे महान खिलाड़ी नहीं है।
साउथ अफ्रीका में हेड कोच राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार विराट कोहली

केवल बुमराह पर ही नहीं होगा पूरा फोकस- डीन एल्गर
26 दिसंबर को होने वाले पहले मैच की तैयारी में जुटी दोनों टीमों के बीच डीन एल्गर ने एक वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन किया जहां उन्होंने बुमराह को एक खतरा बताया लेकिन साथ ही यह भी बताया कि पूरी भारतीय तेज गेंदबाजी ही मुश्किल है। वे कहते हैं, बुमराह एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। अगर कोई एक गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की कंडीशन को बहुत अच्छे से भुना सकता है तो वह बुमराह होंगे। लेकिन हम एक बार फिर से कहेंगे कि एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं होगा क्योंकि भारतीय बहुत ही अच्छी साइड है।

'सेंचुरियन में आप रन बना सकते हैं'
पिछली सीरीज में विराट कोहली के अलावा डीन एल्गर ही ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने 40 से ऊपर का औसत निकाला था। दक्षिण अफ्रीका को झटका यह भी लगा है कि एनरिक नार्जे पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब उनकी अनुपस्थिति में कैगिसो रबाडा ही पेस अटैक को लीड करेंगे। दक्षिण अफ्रीकी हालातों के बारे में बात करते हुए एल्गर कहते हैं, "दक्षिण अफ्रीका के विकेटों में थोड़ी बहुत हलचल हमेशा से रही है। मैं इस सीरीज में भी कुछ ज्यादा बदलाव नहीं देखता हूं। अगर आप एक बल्लेबाज के तौर पर अपने आपको यहां अप्लाई करते हैं तो आप सेंचुरियन में वास्तव में कुछ स्कोर बना सकते हैं।"

चाहे जो हो रहा हो, साउथ अफ्रीका को जितना है अहम-एल्गर
वहीं गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कप्तान कहते हैं कि गेंदबाज अगर थोड़ा सा पेशेंस दिखाएं और उनके पास तेजी व बाउंस है तो पिचें उनके लिए भी काफी कुछ दे सकती है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन दुनिया की बेस्ट साइड के खिलाफ खेलना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। पर वे बहुत ही अच्छी बॉलिंग लाइनअप है और हम इसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं।
पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट अपने अंदरुनी मामलों में विवाद और उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। एल्गर इस बारे में चिंतित नहीं है और वे टीम के लिए सीरीज जीतना चाहते हैं। एल्गर इस बात से जरूर निराश हैं कि बढ़ते हुए कोविड मामलों के बाद यह सीरीज खाली स्टेडियमों में खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रॉन वैरिएंट का उभार हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
