For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली या स्मिथ? पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने बताया कौन है तीनों फार्मेट में बेस्ट

नई दिल्ली: विराट कोहली और स्टीव स्मिथ आसानी से आधुनिक पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाजों में से हैं और दोनों खिलाड़ियों के बीच तुलना नियमित रूप से दुनिया भर की क्रिकेट चर्चाओं का हिस्सा बनती है। कोहली और स्मिथ के बीच ऑन-फील्ड प्रतिद्वंद्विता ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में उत्साह की एक और परत जोड़ दी थी।

लेकिन इस सीरीज के बाद भी यह कोई स्पष्ट रूप से तय नहीं हुआ है कि कोहली-स्मिथ में कौन एक दूसरे से श्रेष्ठ है क्योंकि कोहली ने जहां एक बार फिर वनडे में अपनी क्लास के बूते मैन ऑफ द सीरीज साबित हुए तो वहीं स्मिथ ने भी अंतिम दो मुकाबलों में जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है।

विराट कोहली या स्टीव स्मिथ?

विराट कोहली या स्टीव स्मिथ?

स्मिथ ने दूसरे वनडे में 98 और तीसरे मैच में 131 रनों की पारियां खेली जबकि पहले मुकाबले में उनकी बैटिंग ही नहीं आई थी। ऐसे में एक बार फिर से यह सवाल उठा कि तीनों फार्मेट में कौन सा बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ है? स्मिथ की जबरदस्त परफारमेंस के बावजूद क्रिकेट दिग्गजों ने एक बार फिर से कोहली को स्मिथ से ऊपर आंका है, जब मामला तीनों फार्मेट में प्रदर्शन का आता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स को हाल ही में कोहली और स्मिथ के बीच चयन करने के लिए कहा गया था और उनका मानना ​​है कि कोहली तीनों प्रारूपों में बेहतर खिलाड़ी हैं।

माइकल वॉन ने भी चुना अपना बेस्ट

माइकल वॉन ने भी चुना अपना बेस्ट

बता दें कि कोहली ने सीरीज में जहां 183 रन बनाए, लेकिन उन्हें स्मिथ ने 229 रन बनाए। इस दौरान स्मिथ ने तीन साल बाद अपना वनडे शतक भी ठोका था। जब करियर की बात आती है, तो कोहली टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ के रन-टैली (7227) से 25 रन से पीछे है, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के कप्तान आगे है। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा था कि विराट कोहली सभी फार्मेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

चोटिल धवन न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, इन 3 खिलाड़ियों के पास जगह लेने का मौका

दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

दोनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

आखिरी मुकाबले में भी कोहली के शानदार 89 और रोहित शर्मा के शानदार 119 रनों के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच और श्रृंखला 1-2 से गंवा दी और भारत को सात विकेट से जीत मिली थी। भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 फरवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करनी है। लंबे घरेलू सीजन के बाद भारत को यह पूरा दौरा करना है जिसमें टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट मैच भी शामिल होंगे।

Story first published: Tuesday, January 21, 2020, 12:00 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+