For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAUS: इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के मुताबिक तेज गेंदबाज नहीं, बल्कि अश्विन होंगे भारत के मुख्य हथियार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली ये जंग 21 नवंबर से पहले टी20 मैच से हो जाएगी। तीन मैचों की इस सीरीज के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया में अपनी असली अग्निपरीक्षा देगा।

नई दिल्ली। क्रिकेट की लड़ाई का बड़ा मैदान ऑस्ट्रेलिया में सजने के लिए तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली ये जंग 21 नवंबर से पहले टी20 मैच से हो जाएगी। तीन मैचों की इस सीरीज के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया में अपनी असली अग्निपरीक्षा देगा। खेल का यह मुश्किल इम्तिहान 6 दिसंबर से पहले टेस्ट मैच के साथ ही शुरू हो जाएगा। दोनों ही टीमों से कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस भिड़ंत में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस की निगाहे एक भारतीय स्पिनर पर टिकी हुई हैं।

अश्विन होंगे अहम खिलाड़ी

अश्विन होंगे अहम खिलाड़ी

ये स्टार स्पिनर और कोई नहीं बल्कि सबके फेवरिट रविचंद्रन अश्विन है जो अब तक के अपने क्रिकेट सफर में बहुत सफलता से आगे बढ़े हैं। जोंस के मुताबिक अश्विन इस सीरीज में भारत के मुख्य खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा जोंस ने इस दौरे को भारतीय टीम की जीत के लिए एक बेहतरीन अवसर बताया है।

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट का खुलासा- कोच रवि शास्त्री सबसे ज्यादा ना मुझे सुनाते हैं

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2014-15 में दौरा किया था और तब पहले टेस्ट मैच में टीम प्रबंधन ने अश्विन की जगह कलाई के स्पिनर करण शर्मा को खिलाया था। करण इस मैच में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने 12 विकेट लिए थे और मैन ऑफ द मैच भी रहे थे। हालांकि उसके बाद भारतीय टीम ने अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए अश्विन को टीम में शामिल किया था और उस सीरीज में अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे।

अश्विन और कुलदीप की जोड़ी

अश्विन और कुलदीप की जोड़ी

अश्विन ने भारत के लिए उस दौरे में कुल 12 विकेट हासिल किए थे। जोंस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे ताज्जुब हुआ कि भारत ने अश्विन को पहले मैच में क्यो बाहर बैठाया। इस सीरीज में अश्विन भारत के लिए बड़ा रोल निभाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।"

नेहरा ने बताया अॉस्ट्रेलिया में कौन सा भारतीय तेज गेंदबाज पास होगा और कौन सा फेल

फिंच ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट स्पिन बल्लेबाज

फिंच ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट स्पिन बल्लेबाज

जोंस ने अश्विन के अलावा कुलदीप यादव पर भी बात करते हुए कहा, " ऑस्ट्रेलिया की टीम किस तरह से अश्विन और कुलदीप को खेलेगी इससे टीम की परफार्मेंस तय होगी। हमारे पास फिंच और हैंड्सकोंब जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम में स्पिन खेलने के मामले में बेस्ट प्लेयर हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया की पिचें गेंदबाजों के लिए मददगार होकर भी काफी चुनौतीपूर्ण होती हैं। एक तरफ जहां उनमें स्विंग शूरूआती ओवरों के बाद कम हो जाती है तो दूसरी ओर स्पिनरों के लिहाज से ज्यादा टर्न मौजूद नहीं होता। हालांकि इन पिचों पर अच्छा खासा उछाल मौजूद रहता है जिसका फायदा उठाने के कला जिस गेंदबाज में होती है, वह वहां उतना ही सफल हो सकता है।

Story first published: Friday, November 16, 2018, 10:21 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+