
कहीं ये बात
दासगुप्ता ने केकेआर के लिए अपने प्रदर्शन का विश्लेषण किया और मौजूदा फॉर्म पर विश्वास करते हैं, मिस्ट्री स्पिनर को भारत के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह की गारंटी देनी चाहिए। पूर्व क्रिकेटर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर चर्चा के दौरान कहा, "मेरे लिए, यदि आप रवींद्र जडेजा के अलावा एक स्पिनर को चुन रहे हैं, जो एक ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे, तो इस समय मेरे नंबर एक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं।"

वरुण चक्रवर्ती को लेकर फिटनेस मेरी एकमात्र चिंता
वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम में शामिल पांच स्पिनरों में से एक हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस थोड़ी चिंता का विषय है क्योंकि वह कंधे और घुटने की समस्या के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। दासगुप्ता को लगता है कि फिटनेस उन कारकों में से एक है जो लंबे समय में 30 वर्षीय के लिए एक बाधा हो सकती है। दासगुप्ता ने कहा, "मेरी एकमात्र चिंता उसकी फिटनेस है। उन्होंने पिछले छह-आठ महीनों में अपनी फिटनेस में घुटने, कंधे के कारण संघर्ष किया है। मुझे उम्मीद है कि वह काफी फिट हैं और जाने के लिए उतावले हैं। लेकिन इस समय वह इस सूची में शामिल होने वाले मेरे पहले स्पिनर हैं।"

पिछला सीजन भी रहा था चक्रवर्ती का शानदार
मैच की बात करें तो केकेआर ने हैदराबाद को दो गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। चक्रवर्ती के अलावा, टिम साउदी और शिवम मावी ने भी दो-दो विकेट चटकाए और एसआरएच को 115 पर रोक दिया। इस जीत के साथ, केकेआर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। चक्रवर्ती के लिए पिछला सीजन भी बेहद शानदार रहा था। साल 2020 में उन्होंने 13 मैचों में 17 रन बनाए थे। चक्रवर्ती ने भारत के लिए अभी तक तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह 2 विकेट ही ले सका। लेकिन आईपीएल में शानदार फाॅर्म के आधार पर चक्रवर्ती टी20 विश्व कप में जगह बनाने के लिए सफल हो गए। बता दें कि टी20 विश्व कप की शुरूआत 17 अक्तूबर को होने जा रही है। भारत अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
