For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK का ये गेंदबाज चोट के कारण दो हफ्ते के लिए हुआ बाहर

पुणे: आईपीएल-11 में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला जाएगा। नये कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अपना दूसरा मैच जीतने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सोमवार को इस अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। दिल्ली की टीम जहां टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगी तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स भी जीत की राह पर लौटने का पूरा प्रयास करेगी। लेकिन इस मैच से पहले चेन्नई को बड़ा झटका लगा है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर दो हफ्ते के लिए बाहर हो गये हैं। चेन्नई को पिछले मैच में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे चाहर

टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दीपक चाहर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। अब वह दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। इससे महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है। अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद करने के बाद वह चोटिल हो गये और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे और चेन्नई की टीम को उनकी कमी खली थी।

चाहर ने इस सत्र में अबतक चेन्नई के सभी सात मैचों में खेले हैं। चाहर ने 23.17 की औसत से छह विकेट हासिल किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। डेथ ओवरों में चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की है और टीम के लिए विकेट भी लिए हैं।

ये भी पढ़ें: CSKvDD Preview: अय्यर के सामने अब माही ब्रिगेड से निपटने की चुनौती

Story first published: Monday, April 30, 2018, 9:12 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+