For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्जुन अवॉर्ड के लिये इशांत शर्मा, दीपक हुड्डा समेत 29 खिलाड़ियों का दिया गया नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और दिग्गज क्रिकेटर दीपक हुड्डा का नाम उन 29 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है जिन्हें खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिये चयनसमिति को भेजा है। इस लिस्ट में पुरुष रिकर्व तीरंदाज अतनु दास, महिला हाकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण का भी नाम शामिल है। इस बात की जानकारी चयनसमिति की बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के लिये अब तक 97 टेस्ट और 80 वनडे मैच के दौरान 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल कर चुके हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 Sponsorship: BCCI से नाराज हो TATA ने नहीं लगाई आखिरी बोली, जानें क्यों

इस दौरान यह भी जानकारी मिली है कि ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी इस अवॉर्ड के लिये चयनसमिति का समर्थन दिया गया है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया है, क्योंकि इन दोनों महिला खिलाड़ियों को पूर्व में खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

साक्षी को 2016 में रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था, जबकि मीराबाई ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए वर्ष 2018 भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ यह पुरस्कार हासिल किया था।

वहीं बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत को लेकर आशीष नेहरा ने दिया बड़ा बयान, कहा- धोनी से ज्यादा टैलेंट

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2020 को, राष्ट्रपति उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने पिछले वर्ष में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दिन, खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Story first published: Wednesday, August 19, 2020, 1:32 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+