SA vs ENG: तेंबा बावुमा का दावा, काले रंग के चलते करियर में झेलना पड़ा नुकसान
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में प्रोटीज टीम को मैच जिताने वाले तेंबा बावुमा ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को खेले गये सीरीज के पहले मैच में 98 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले तेंबा बावुमा ने मैच के बाद दावा किया कि उन्हें करियर में कई बार रंग भेद का सामना करना पड़ा जिसके चलते उनका करियर भी प्रभावित हुआ।
और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का खुलासा, ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम पैसा बचा है पीसीबी के पास
न्यूलैंडस के मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम ने टेंबा बावुमा (98) और क्विंटन डिकॉक (105) की पारियों की बदौलत इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। टेस्ट सीरीज में 1-3 की करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें: SA vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा डिकॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-अमला की लिस्ट में हुए शामिल

अश्वेत होने के चलते भेद-भाव का सामना करना पड़ा
मैच के बाद बावुमा ने दावा कि उन्हें अपने करियर के दौरान कई बार अश्वेत होने के चलते भेद-भाव का सामना करना पड़ा। लोग अक्सर उन्हें परिवर्तित होने की बात करते हैं।
बावुमा ने कहा, ‘सभी खिलाड़ी बाहर होते हैं। हर खिलाड़ी उस दौरे से गुजरते हैं, जहां वे रन नहीं बनाते हैं। यह काफी मुश्किल है। यह बाहर जाने को लेकर नहीं है। मेरे लिए परेशानी तब होती है जब वे ट्रांसफॉर्मेशन (परिवर्तन) की बात करते हैं। हां, मैं अश्वेत हूं और यह मेरे त्वचा का रंग है।'

नीतियों नहीं अपने टैलेंट के दम पर टीम में हुआ शामिल
बावुमा ने कहा कि बहुत सारे लोग हैं जो कि सोशल मीडिया पर उनके रंग को लेकर कमेंट करते हैं और कहते हैं कि वह टीम का हिस्सा सिर्फ इसलिये है क्योंकि साउथ अफ्रीका की नीतियां ऐसा कहती है। साउथ अफ्रीका के नियमों के अनुसार, वे अपनी टीम में 6 खिलाड़ी अपने रंग के रखते हैं, जिसमें से 2 अश्वेत होते हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि यह मुझे पसंद है। मैं टीम में हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया है।'

वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
टेस्ट सीरीज में इंग्लैड के हाथों 1-3 से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज में वापसी करते हुए पहले मैच में जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज मे खराब प्रदर्शन को देखते हुए नियमित कप्तान फॉफ डुप्लेसिस को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह डिकॉक कप्तानी संभाल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा ब्यूरेन हेंडरिक्स, जेजे स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो और लूथो सिपाम्ला ने एक-एक विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
