
एडम गिलक्रिस्ट के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
इंग्लैंड के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक ने 113 गेंद में 107 रनों की पारी खेली। इसके दौरान क्विंटन डि कॉक ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। अपने इस शतक के साथ ही क्विंटन डिकॉक बतौर विकेटकीपर कप्तान ओपनिंग करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बनें। क्विंटन डिकॉक से पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के लिये एडम गिलक्रिस्ट ने किया था जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2006 में पर्थ के मैदान पर 116 रनों की पारी खेली थी। क्विंटन डिकॉक ने 14 साल बाद इस कारनामे को दोहराया है।

हाशिम अमला, कोहली की खास लिस्ट में हुए शामिल
अपने शतक की बदौलत क्विंटन डिकॉक हाशिम अमला, विराट कोहली के रिकॉर्ड की इस खास लिस्ट में शामिल हो गये। अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रारूप में सबसे कम पारियों में 15 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट की बात करें तो क्विंटन डिकॉक इस लिस्ट में 5वें नंबर पर काबिज हो गये हैं। क्विंटन डिकॉक ने वनडे करियर का 15वां शतक 116वीं पारी में पूरा किया। इस लिस्ट की बात करें तो हाशिम अमला 86 पारी के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि विराट कोहली 106 पारी के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।
तीसरे नंबर पर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर 108 पारियों के साथ संयुक्त रूप से काबिज हैं जबकि एरॉन फिंच 112 पारियों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले दूसरे कप्तान बने डिकॉक
इतना ही नहीं क्विंटन डिकॉक अपने इस शतक के साथ इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान भी बन गये हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 बड़ी पारियां खेली थी। इसमें पहले नंबर पर साल 2009 में सेंचुरियन के मैदान पर खेली गई 141 रनों की पारी है जबकि दूसरे नंबर पर 2005 में ईस्ट लंदन के मैदान पर नाबाद 115 रनों की पारी काबिज है। ग्रीम स्मिथ ने इसी दौरे पर पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर 105 रनों की पारी खेली थी जो कि बतौर कप्तान चौथी सबसे बड़ी पारी है।

वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
टेस्ट सीरीज में इंग्लैड के हाथों 1-3 से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज में वापसी करते हुए पहले मैच में जीत दर्ज की। टेस्ट सीरीज मे खराब प्रदर्शन को देखते हुए नियमित कप्तान फॉफ डुप्लेसिस को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह डिकॉक कप्तानी संभाल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा ब्यूरेन हेंडरिक्स, जेजे स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो और लूथो सिपाम्ला ने एक-एक विकेट लिए।


Click it and Unblock the Notifications
