For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत को बाहर करने पर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने टीम इंडिया से पूछा सवाल

नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के निदेशक और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने भारत की सीमित ओवर की टीमों से ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन को बाहर करने पर सवाल उठाया है।

जिंदल ने सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों को "एक्स-फैक्टर" के रूप में बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड श्रृंखला में सीमित ओवरों में पंत नहीं खेल रहे हैं, जिसका "कोई मतलब नहीं", जबकि वे यह भी समझने में नाकामयाब हैं कि अश्विन जैसे विकेट लेने वाले गेंदबाज को क्यों बाहर कर दिया गया है।

'पंत को क्या किया बाहर?'

'पंत को क्या किया बाहर?'

पंत अपने साधारण विकेट-कीपिंग स्किल्स और खराब बल्लेबाजी फॉर्म के लिए सवालों के घेरे में रहे हैं । पंत की जगह इस समय सीमित ओवरों की क्रिकेट में पूरी तरह से लोकेश राहुल ने ले ली है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में पहले एकदिवसीय मैच के बाद से भारत के लिए नहीं खेला है जब उन्हें चोट लगी थी। तब से अब तक 9 मैचों में पंत बाहर बेंच पर बैठे हुए हैं।

चार या पांच दिन का टेस्ट मैच? क्या फैसला लेगा आईसीसी?

अंतिम टी20 और वनडे में भी नहीं दिया गया मौका-

अंतिम टी20 और वनडे में भी नहीं दिया गया मौका-

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 आई और तीन वनडे मैचों में पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि भारत अब राहुल का पक्ष ले रहा है, जो कि शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, राहुल ही सफेद गेंद क्रिकेट में पहली पसंद के विकेटकीपर के रूप में खेल रहे हैं और कोहली को यह संतुलन बहुत भा रहा है।

जिंदल ने टिप्पणी की कि न्यूजीलैंड दौरे के सीमित ओवरों के दौरान रिजर्व में रहने के बजाय, पंत को आदर्श रूप से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए खेलना चाहिए था। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अंतिम वनडे में पंत के लिए जगह क्यों नहीं मिली। उस वनडे तक भारत सीरीज पहले ही गंवा चुका था।

पंत को केवल बेंच गर्म करने के लिए ले जाना था?

पंत को केवल बेंच गर्म करने के लिए ले जाना था?

"और क्यों ऋषभ पंत को केवल बेंच गर्म करने के लिए ले जाना था? निश्चित रूप से न्यूजीलैंड ए या घरेलू क्रिकेट में खेलने से उन्हें फायदा होता? उनके जितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी को 5वां टी 20 आई और अब तीसरे वनडे में खेलने ना देखने का कोई मतलब नहीं है?" बुधवार को जिंदल को ट्वीट किया।

लड़कियों के लिए 'लुक' बनाने में कैसे घुटने कर दिए खराब, आंद्रे रसेल का खुलासा

अश्विन के बारे में बात करते हुए- जिंदल ने कहा- "पता नहीं क्यों रविचंद्रन अश्विन इस टीम में नहीं हैं! विकेट टेकर्स के लिए एक विरोधाभास लगता है! टी 20 में कीवीज को धोने के बाद कीवीज ने भारत को दिखाया कि विश्व कप में सेमी फाइनल की जीत कोई तुक्का नहीं थी। भारत को एक्स फैक्टर वाले विकेट लेने वाले और खिलाड़ियों की ज़रूरत है। "

अश्विन को लेकर भी उठाया ये सवाल-

अश्विन को लेकर भी उठाया ये सवाल-

बता दें कि अश्विन इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे। उनको किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने ट्रेड किया है।

जिंदल की टिप्पणियां असामान्य हैं क्योंकि आईपीएल टीम के मालिक आमतौर पर राष्ट्रीय चयन मामलों पर टिप्पणी करने से खुद को परहेज करते हैं और ज्यादातर फ्रेंचाइजी के कोच हैं जो अपनी राय देते हैं, ठीक उसी तरह जैसे रिकी पोंटिंग ने पिछले साल विश्व कप की टीम से पंत को बाहर करने पर सवाल उठाया था।

Story first published: Thursday, February 13, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+