दिल्ली की टीम से चीयरगर्ल्स की विदाई, नहीं दिखेंगे ठुमके

नई दिल्ली। इसमें किसी को कोई शक नहीं कि आईपीएल को ग्लैमरस बनाने में चीयरगर्ल्स का भी बहुत बड़ा हाथ है और काफी लोग मैच के दौरान चीयरगर्ल्स को देखना काफी पसंद करते हैं लेकिन शायद आईपीएल 9 में आपको कोई चीयर गर्ल्स दिखायी ना पड़े क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि बीसीसीआई चीयरलीडर्स पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर रहा है।

फिलहाल बीसीसीआई इस बारे में कोई कदम उठाता है या नहीं इस बारे में तो पता बाद में चलेगा लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस बारे में फैसला ले लिया है और उसने अपने यहां से चीयरगर्ल्स को हटा दिया है।शनिवार को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए मैच के दौरान दिल्ली की चीयरलीडर्स दिखाई नहीं दीं ऐसा करने वाली दिल्ली पहली आईपीएल की टीम बन गई है।

इस बारे में दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि उनकी टीम के मैनेजमेंट को लगता है कि चीयरलीडर्स की कोई जरूरत नहीं है। उसकी जगह ड्रम बजाने वाले रखे जाएंगे। दुआ ने कहा कि हमें चीयर गर्ल्स की जगह लोकल टैलेंट को मौका देना चाहिए जो कि लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करें।

Story first published: Sunday, April 19, 2015, 12:49 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+