Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कप 2019: भारत-पाक मैच से पहले वायरल हो रही है गेल की यह पोस्ट

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में रविवार को होने वाले मुकाबले में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस ही नहीं दिलचस्पी दिखा रहे हैं बल्कि अपने बेबाक अंदाज और रॉयल जिंदगी जीने वाले क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल भी शामिल हो गए हैं। बात भारत-पाक क्रिकेट की हो तो हर शख्स क्रिकेट के रंग में बस रंग जाना चाहता है। यूनिवर्स बॉस के नाम से और क्रिकेट जगत में अपनी पावर हिटिंग के लिए मशहूर गेल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।

भारत को अपना सेकेंड होम कहते हैं गेल-

भारत को अपना सेकेंड होम कहते हैं गेल-

क्रिस गेल अभी विंडीज टीम से खेल रहे हैं और अपने स्वैग के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले कैलिप्सो किंग ने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट की जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। गेल आईपीएल की वजह से भारत को अपना सेकेंड होम कहते हैं यही वजह है कि उन्होंने इस महामुकाबले से ठीक पहले भारत और पाक के बीच क्रिकेट के जुनून में खुद को भी शामिल कर लिया है।

गेल का निराला अंदाज-

गेल का निराला अंदाज-

गेल वैसे तो विराट को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं और दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए लंबे समय तक साथ आईपीएल भी खेला है लेकिन भारत-पाक मैच की पूर्व संध्या पर गेल ने जो तस्वीर शेयर की वह दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिलेशनशिप का समर्थन है। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "मैं अपने इस भारत-पाक वाले सूट में रॉक कर रहा हूँ, सबको प्यार और सम्मान, उन्होंने आगे कहा की मैं इसे बेहद पसंद करता हूँ और मेरे जन्मदिन 20 सितंबर को भी मैं यही पहनने वाला हूँ। " गेल की इस तस्वीर ने भारत-पाक के बीच महामुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है और लोग इसे पसंद कर अपनी राय दे रहे हैं।

विश्व कप 2019: विंडीज के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को झटका, बड़ा खिलाड़ी चोटिल

विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला-

विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला-

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को होने वाला महामुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इसी बीच इस मैच से ठीक पहले कुछ ऐसा ही एक मुकाबला याद आ जाता है। जी हां, इसी तरह की परिस्थितियों और मंच पर बिल्कुल ऐसा ही एक मैच सजा था। यह मैच था 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच का फाइनल जिसको जीतकर पाकिस्तान ने 1992 के विश्व कप के बाद अपनी दूसरी सबसे बड़ी ODI ट्रॉफी अपने नाम की थी। ठीक दो साल बाद मैनचेस्ट के ओल्ड ट्रैफर्ड में दोनों टीम एक और बड़े मंच पर इंग्लिश परिस्थितियों में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला विश्व कप 2019 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है और क्रिस गेल ने दोनों ही टीमों को अपना समर्थन देकर अपनी यूनिवर्सल बॉस वाली छवि को मजूबती प्रदान की है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 20:27 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+