For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: ऋषभ पंत ने जीता टॉस, रिपल पटेल को मिला डेब्यू का मौका, सीएसके ने भी किये 3 बदलाव

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 50वां मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर अंकतालिका की टॉप 2 टीमों के बीच खेला जा रहा है, जहां पर 18 अंकों की बराबरी पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें अंकतालिका में टॉप पर पहुंचने के लिये एक दूसरे का सामना कर रही हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक खेले गये 12 मैचों में से 9 में जीत हासिल कर 18-18 अंक की बराबरी पर काबिज हैं। हालांकि सीएसके की टीम का रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर है जिसके चलते वह अंकतालिका में पहले पायदान पर काबिज है और दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी पायदान पर खड़ी है। ऐसे में जब दोनों टीमों का मुकाबला एक-दूसरे से होना है तो दोनों के पास प्वाइंटस में पहले पायदान पर काबिज होने का मौका है।

दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंत का मानना है कि इस पिच पर ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन हम कोशिश करेंगे कि हम पिच से मिलने वाली मदद का फायदा उठाना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए स्टीव स्मिथ की जगह रिपल पटेल को डेब्यू करने का मौका दिया है।

और पढ़ें: 'धोनी जैसा है यह खिलाड़ी पर नहीं बन सकता अच्छा कप्तान', अजय जडेजा ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना

वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उन्होंने कहा कि हम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। सीएसके की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किये हैं, जिसमें दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो वापसी कर रहे हैं तो वहीं पर सुरेश रैना के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से रॉबिन उथप्पा को सीएसके की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है।

पिच की बात करें तो यह गेंदबाजों के लिये ज्यादा मददगार साबित नहीं होने वाला है जबकि बल्लेबाजों के लिये रन बनाना काफी आसान होगा। हालांकि मैच के बाद अगर यहां पर ओस आयी तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास जीत के ज्यादा मौके होंगे।

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गये हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 15 बार चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं पर 9 बार दिल्ली की टीम को जीत मिली है। वहीं इस लीग में दोनों टीम के बीच खेले गये पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने चेन्नई के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

और पढ़ें: जानें कैसे IPL 2021 के प्लेऑफ में अभी भी क्वालिफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है सभी टीमों का समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), रिपल पटेल, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड।

1
50855
1
50855

Story first published: Monday, October 4, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+