For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कैसे IPL 2021 के प्लेऑफ में अभी भी क्वालिफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है सभी टीमों का समीकरण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का लीग स्टेज खत्म होने की कगार पर है, जिसके साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की सूरत काफी साफ होती जा रही है। रविवार को खेले गये डबल हेडर मुकाबलों के बाद आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में 3 का नाम तय हो गया है जबकि एक स्थान के लिये अभी भी 4 टीमों के बीच मुकाबला होना बाकी है। रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अंकतालिका में 16 अंक हासिल कर लिये और प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गये हैं। वहीं आरसीबी के खिलाफ इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने का मौका और कम हो गया है।

और पढ़ें: 'सालों से निराश कर रहे हैं खिलाड़ी', RCB से हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा केएल राहुल का गुस्सा

वहीं शाम को खेले गये दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। इस बीच आइये एक नजर उन समीकरण पर डालें जिसके अनुसार कौन सी टीम किस तरह से प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर सकती है।

और पढ़ें: 'चेन्नई को उस खिलाड़ी को देना चाहिये मौका', शॉन पोलॉक ने बताया कौन हो सकता है सुरेश रैना कि विकल्प

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders)

आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में चौथी टीम के रूप में क्वालिफाई करने के अगर किसी टीम के पास ज्यादा चांसेज हैं तो वह केकेआर की टीम है जिसने अंकतालिका में 12 अंक हासिल कर लिये हैं। केकेआर की टीम को अपना आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है जिसमें जीत हासिल कर उसके 14 अंक हो जायेंगे और बेहतर नेट रन रेट होने के चलते वह आसानी से क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन जायेगी। वहीं अगर उसे राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो वो चाहेगी कि मुंबई और राजस्थान की टीम भी अपने बचे हुए मैचों में से एक में जीत हासिल करे और एक में हार तभी नेट रन रेट खेल में आयेगा।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

प्लेऑफ तक पहुंचने में अगर किसी दूसरी टीम के पास कोई अच्छा मौका है तो वो है राजस्थान रॉयल्स का जिसे अभी भी दो मैच खेलने हैं। राजस्थान की टीम फिलहाल 10 अंक के साथ छठे पायदान पर काबिज है, हालांकि उसका नेट रन रेट कमजोर होने के चलते वह पंजाब किंग्स से नीचे हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है तो वहीं आखिरी मैच में उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर वो बचे हुए दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो उसके 14 अंक हो जायेंगे जबकि बाकी दोनों टीमें 14 अंक तक नहीं पहुंच पायेंगी जिसके चलते वह आसानी से प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर जायेगी। हालांकि अगर उसे मुंबई के खिलाफ हार और केकेआर के खिलाफ जीत मिलती है तो उसे मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

प्लेऑफ की रेस में शामिल तीसरी टीम मुंबई इंडियंस को दिल्ली के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिये थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। मुंबई की टीम को अपने बचे हुए दो मुकाबलों में पहले राजस्थान रॉयल्स और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना होगा। ऐसे में अगर मुंबई की टीम अपने दोनों मैच जीत भी जाती है तो उसे राजस्थान बनाम केकेआर के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करना होगा, जिसमें मुंबई की टीम चाहेगी की राजस्थान की टीम कोलकाता को हरा दे और मुंबई की टीम 14 अंक के साथ क्वालिफाई कर जाये। वहीं अगर नेट रन रेट खेल में आता है तो मुंबई की टीम का बाहर होना लगभग तय है क्योंकि वह इस मामले में सबसे पीछे है।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

आरसीबी के खिलाफ हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, हालांकि अगर किस्मत साथ दे तो वह अभी भी क्वालिफाई कर सकते हैं। पंजाब किंग्स को अपना आखिरी मैच सीएसके के खिलाफ खेलना है, जहां पर केएल राहुल की टीम को पहले एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी जिससे उनका नेट रन रेट बेहतर हो जाये, जो कि फिलहाल सिर्फ केकेआर से पीछे है। एक बड़ी जीत से वह पहले इसे बेहतर करना चाहेंगे। तो वहीं पर पंजाब किंग्स को इस बात की प्रार्थना करनी होगी कि केकेआर की टीम पहले राजस्थान के खिलाफ हार जाये, तो वहीं पर मुंबई की टीम राजस्थान से जीत जाये और हैदराबाद से हार जाये। अगर ऐसा होता है तो चारों टीमें 12-12 अंक बार खत्म करेंगी और फिर नेट रन रेट के दम पर शायद पंजाब किंग्स की टीम क्वालिफाई कर जाये।

1
4-2021

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 22:57 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+