नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स और प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये लड़ रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की टीम जहां राजस्थान को हरा कर आ रही है तो वहीं सीएसके की टीम ने भी बेहद जरूरी मैच में हैदराबाद को हरा कर लीग में अपनी वापसी का ऐलान किया है।
शारजाह के मैदान पर कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके के लिये कप्तान धोनी ने टीम में एक बदलाव करते हुए पीयूष चावला को बाहर करके केदार जाधव को वापस शामिल किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये अच्छी बात यह रही कि उसके कप्तान श्रेयस अय्यर फिट हैं और आज के मैच में खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम ने भी आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।
और पढ़ें: Dream 11 में इनाम जीतने के लिये दिल्ली-चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
टॉस जीतने के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि पिछले मैच में मिली जीत के बाद हम अपनी लय को बरकरार रखना चाहते हैं और यहां कि पिच पर हमने देखा है कि यह पहले जैसी नहीं रही हैं, दूसरी पारी में यह और धीमी हो जाती है, ओस भी नहीं गिर रही है और स्पिनर्स को भी फायदा मिल रहा है।
वहीं अय्यर ने कहा कि अब पंत की चोट बेहतर है लेकिन हम उन्हें एक और मैच में आराम देना चाहते हैं और आज के मैच में हम बिना किसी बदलाव के खेल रहे हैं। टीम काफी अच्छा महसूस कर रही है और हम चाहेंगे कि जीत की लय को बरकरार रखें।
गौरतलब है कि इस सीजन खेले गये पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया था और 2 साल में पहली बार जीत हासिल की थी।
और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई से मिली करारी हार के बाद बोले केकेआर के नये कप्तान, उन्हें रोकना मुश्किल था
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबति रायडु, केदार जाधव, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर।