For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: अगर कर रहे हैं Dream 11 में इनाम जीतने की तैयारी तो ऐसे रखें टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला हफ्ता आज समाप्त होने की ओर है और पिछले साल की उपविजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स लीग का अपना तीसरा मैच खेलने को तैयार है। शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना करने उतरेगी। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को सुपरओवर में हराकर आ रही है, तो वहीं पर सीएसके की टीम को राजस्थान के खिलाफ 216 रनों का पीछा करते हुए 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में दुबई के इस मैदान पर एक बार फिर से अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में फैन्स को अगर रोमांचक थ्रिलर के साथ-साथ फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर इनाम जीतने का मौका मिले उनके लिये यह मौका और भी खुशियों भरा होगा।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: केएल राहुल ने बताया आखिर क्यों क्रिस गेल को टीम में नहीं किया शामिल

अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं।

ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरॉन हेटमेयर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, मोहित शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, सैम कुरैन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिये आई अच्छी खबर, जानें कब तक टीम से जुड़ेंगे बेन स्टोक्स

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (9.5)

बल्लेबाज- शिखर धवन(10.0), श्रेयस अय्यर(9.5), पृथ्वी शॉ (8.5), फाफ डुप्लेसिस (9.0)

ऑलराउंडर - मार्कस स्टॉयनिस (8.5), सैम करन (8.5)

गेंदबाज- कगिसो रबाडा (9.0), दीपक चाहर (8.5), इमरान ताहिर (9.5), अमित मिश्रा (8.5)

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 बार जीत हासिल की है जबकि दिल्ली को सिर्फ 6 बार ही यह मौका मिला है। वहीं पिछले सीजन में खेले गये तीनों मैचों में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 18:17 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+