For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs KXIP: श्रेयस अय्यर ने जड़ा 99 मीटर लंबा छक्का, बायो-बबल के बाहर जाकर गिरी बॉल

IPL 2020
Photo Credit:
IPL 2020 DC vs KXIP: Shreyas Iyer smashes massive six of Krishnappa Gowtham | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है और आज इस लीग का दूसरा मैच दुबई मे दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का स्कोर बनाया जिसमें मार्कस स्टॉयनिस की 20 गेंदों में जड़ी गई फिफ्टी ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि स्टॉयनिस के अर्धशतक से पहले श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 30+ रनों की पारी खेलकर दिल्ली की खराब शुरुआत को संभालने का काम किया।

इस पारी के दौरान दिल्ली के खिलाड़ियों ने 6 छक्के जड़े जिसमें 3 कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ से तो वहीं 3 छक्के स्टॉयनिस की ओर से लगाये गये हैं। हालांकि पारी के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा छक्का लगाया जो 99 मीटर लंबा रहा और गेंद बायो-बबल के बाहर जाकर गिरी।

और पढ़ें: DC vs KXIP: दूसरे ही ओवर में दौड़ना भूले पृथ्वी शॉ, अजीब तरीके से रन आउट हुए शिखर धवन

उल्लेखनीय है कि श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम उस वक्त तक महज 13 रन पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से उन्होंने पंत के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि टीम को रनों की गति बढ़ाने की भी दरकार थी जिसे देखते हुए जब 8वें ओवर में कृष्णप्पा गौतम गेंदबाजी करने आये तो अय्यर ने रन रेट बढ़ाने का सोचा और तीसरी गेंद पर 99 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद बायो-बबल के बाहर जाकर गिरी।

गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान अगर गेंद बायो-बबल के बाहर जाकर गिरती है तो टीम को नई गेंद मिलने का नियम है, वहीं पुरानी बॉल को क्वारंटीन कर दिया जाता है।

और पढ़ें: DC vs KXIP: स्टॉयनिस ने 20 गेंद में जड़ा पचासा, 1 ओवर में ठोंके 30 रन

आपको बता दें कि दिल्ली की टीम ने आखिरी के 3 ओवर्स में 57 रन जोड़ने का काम किया जिसमें आखिरी ओवर में 30 रन आये। इस दौरान स्टॉयनिस ने 21 गेंदों पर 53 रन बनाये जिसमें 7 चौके और 3 छक्के लगाये। किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मोहम्मद शमी ने 15 रन देकर 3 विकेट लिये जबकि आईपीएल में पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी प्रभाव छोड़ा और 22 रन देकर एक विकेट लिया। शेल्डन कोटरेल (24 रन देकर दो) ने भी पहले तीन ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी की।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 21:45 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+