For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs KXIP: दूसरे ही ओवर में दौड़ना भूले पृथ्वी शॉ, अजीब तरीके से रन आउट हुए शिखर धवन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है और आज लीग के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें एक दूसरे के साथ मैदान पर उतरी है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करना अच्छी शुरुआत नहीं लेकर आया।

और पढ़ें: DC vs KXIP: अंडर19 के युवा स्टार रवि बिश्नोई को पंजाब ने कराया डेब्यू, जानें क्यों हैं इतने खास

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज 4 ओवर के अंदर खो दिये, जिसमें मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके तो एक विकेट रन आउट के रूप में आया। हालांकि यह रन आउट काफी अजीब तरीके से हुआ जिसका वीडियो आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने को मिल सकता है।

और पढ़ें: MI vs CSK: जडेजा ने पहले मैच में नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड, पांड्या ने जड़े बैक टू बैक छक्के

रन लेना भूल गये पृथ्वी शॉ

रन लेना भूल गये पृथ्वी शॉ

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले ओवर में उसका सामना कैरिबियाई तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल से हुआ। कॉट्रेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिये जिसमें शॉ का एक चौका भी शामिल था। वहीं दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आये तो यहां पर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के बीच काफी मिस अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली।

पहली दो गेंद खाली रहने के बाद पृथ्वी शॉ ने तीसरे गेंद पर एक रन लेकर शिखर धवन को बल्लेबाजी छोर पर पहुंचाया। वहीं धवन ने अपनी पहली ही गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद इस दौरान हवा में काफी उठ गई। केएल राहुल गेंद की तरफ भागे लेकिन कैच नहीं पकड़ पाये, वहीं धवन को गेंद छिटकने के बाद लगा कि वो रन ले सकते हैं, जबकि शॉ वह पर भागना ही भूल गये। शॉ को न दौड़ता देख धवन वापस लौटे लेकिन तब तक गेंद विकेट में लग चुकी थी और वो रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये थे।

दिल्ली की हालत खराब, 4 ओवर में खो दिये 3 विकेट

दिल्ली की हालत खराब, 4 ओवर में खो दिये 3 विकेट

गौरतलब है कि शिखर धवन के बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटने के बाद दिल्ली की टीम संकट में नजर आई। पावरप्ले के दौरान जहां खिलाड़ी बड़े शॉट और अच्छी पारी के लिये जाने जाते हैं वहीं पर दिल्ली की टीम ने 4 ओवर के अंदर महज 13 रन बनाये और अपने 3 विकेट खो दिये। शिखर धवन के रन आउट होने के बाद मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया तो वहीं आखिरी गेंद पर हेटमायर के हाथों कैच कराकर तीसरा झटका दिया।

अय्यर-पंत ने संभाली पारी

अय्यर-पंत ने संभाली पारी

हालांकि दिल्ली के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने यहां से पारी को संभालते हुए रन बनाने का काम किया और 13वें ओवर की समाप्ति तक चौथे विकेट के लिये 66 रनों की साझेदारी पूरी कर ली। पंत इस साझेदारी में 26 रन तो अय्यर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Story first published: Monday, September 21, 2020, 21:44 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+