For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: कार्तिक-ऑर्चर ने कराई राजस्थान की वापसी, आखिरी 5 ओवर में आये सिर्फ 32 रन, गिरे 4 विकेट

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 161 रन बनाये और राजस्थान के सामने जीत के लिये 162 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि दुबई के मैदान पर खेले गये पुराने मैचों के आंकड़े की बात करें तो इस मैदान पर रनों का पीछा करते हुए किसी टीम ने 160 से ज्यादा के स्कोर को सिर्फ 1 बार ही जीत हासिल की है।

हालांकि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक समय आसानी से 180-190 के बीच स्कोर करती नजर आ रही थी, हालांकि डेथ ओवर्स में राजस्थान के लिये उसके युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट ने टीम की जबरदस्त वापसी कराई और दिल्ली कैपिटल्स के सेट बल्लेबाजों को आउट कर वापस पवेलियन भेजा।

और पढ़ें: कामरान अकमल ने T20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धोनी भी नहीं कर सके यह काम

इतना ही नहीं इन गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर आखिरी के 5 ओवर्स में सिर्फ 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और दिल्ली की टीम को कम से कम 20 रन पहले रोक दिया।

15 ओवर के खेल के बाद दिल्ली की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन था, इस समय दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 52 रन के स्कोर पर थे तो वहीं मार्कस स्टॉयनिस 10 रन के स्कोर पर थे। राजस्थान के लिये कार्तिक त्यागी 16वां ओवर लेकर आये और लगातार अच्छी य़ॉर्कर गेंद फेंककर सिर्फ 3 रन दिये और श्रेयस अय्यर को आर्चर का विकेट हासिल किया। वहीं जोफ्रा आर्चर के अगले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 11 रन बटोरे।

और पढ़ें: IPL को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, कहा- आंखों में धूल झोंकने के लिये है ऑरेंज और पर्पल कैप

18वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिये। वहीं 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मार्कस स्टॉयनिस (18) को राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराकर आउट किया। उन्होंने भी इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिये। वहीं आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट ने 8 रन दिये और 2 विकेट हासिल किये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के के दम पर 57 रनों की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद में 3 चौके 2 छक्के के दम पर 53 रनों की पारी खेली।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:48 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+