For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कामरान अकमल ने T20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धोनी भी नहीं कर सके यह काम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों जहां यूएई में आईपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है तो वहीं पाकिस्तान में भी नेशनल टी20 कप के जरिये क्रिकेट की वापसी हुई है। इस दौरान पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी भी इस लीग में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। दुनिया के सबसे शानदार विकेटकीपर्स के बारे में जब भी बात की जाती है तो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर लिया जाता है जिन्हें विकेट के पीछे सबसे तेज माना जाता है।

और पढ़ें: IPL 2020: ग्लेन मैक्सवेल ने खुद किया खुलासा, बताया क्यों आईपीएल में रहते हैं फ्लॉप

धोनी की विकेटकीपिंग के फैन्स दुनिया भर के खिलाड़ी भी हैं जो कि विकेट के पीछे उन्हें कॉपी करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं विकेटीकपिंग से जुड़े कई दिग्गज रिकॉर्ड इस भारतीय खिलाड़ी के ही नाम है। हालांकि नेशनल टी20 कप के दौरान पाकिस्तान के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टी20 क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो कि आज तक धोनी भी नहीं बना सके।

और पढ़ें: CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ जीत में काम आया धोनी का खास प्लान

T20 में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बने कामरान

T20 में 100 स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बने कामरान

विकेट के पीछे अक्सर अपनी खराब विकेटकीपिंग और कैच छोड़ने की आदत के चलते ट्रोल होने वाले कामरन अकमल ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो आज तक किसी भी विकेटकीपर के नाम नहीं हुआ है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड पहले ही कामरान अकमल के पास था लेकिन अब वह इस प्रारूप में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

धोनी भी नहीं कर सकें हैं यह कारनामा

धोनी भी नहीं कर सकें हैं यह कारनामा

कामरान अकमल ने यह कारनामा पाकिस्तान में खेले जा रहे नैशनल टी20 कप के सेंट्रल पंजाब और साउदर्न पंजाब के बीच खेले गए मैच के दौरान किया। इस मैच में उन्होंने जफर गौहर की गेंद पर साउदर्न पंजाब के कप्तान शान मसूद को स्टंपिंग कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वहीं इस मामले में एमएस धोनी 84 स्टंपिंग के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जबकि कुमार संगकारा 60 स्टंपिंग के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं दिनेश कार्तिक 59 स्टंपिंग के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं, जबकि 52 स्टंपिंग के साथ पाकिस्तान के मोहम्मद शहजाद पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप पर हैं धोनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप पर हैं धोनी

गौरतलब है कि कामरान से पहले कोई भी विकेटकीपर टी20 क्रिकेट में स्टंपिंग का शतक नहीं लगा सका है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में धोनी 123 विकेट के साथ सबसे पहले नंबर पर हैं तो वहीं कुमार संगाकारा 99 स्टंपिंग के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:47 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+